Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी धर्म राज्य उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के सुरक्षित एवं सकुशल संचालन के दृष्टिगत सीओ बडकोट ने सम्बन्धित विभागों के साथ की समन्वय गोष्ठी

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

 

 

माह अप्रैल-2023 से उत्तराखण्ड में विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा प्रारम्भ होने जा रही है, चारधाम में से दो धाम गंगोत्री एवं यमुनोत्री जनपद उत्तरकाशी में स्थित है, यात्रा के दृष्टिकोण से जनपद उत्तरकाशी महत्वपूर्ण जनपद है। समूचित यात्रा व्यवस्था को समय से पूर्ण कर यात्रा के सकुशल एवं सुरक्षित संचालन हेतु जनपद के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी द्वारा जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर यात्रा व्यवस्थाओं से सम्बन्धित सम्पूर्ण तैयारी एवं यात्रा सम्बन्धी अन्य विभाग एवं होटल संचालक, डंडी कण्डी एवं बस,टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ आपसी समन्वय स्थापित करने हेतु सभी क्षेत्राधिकारी,थाना प्रभारियों को उचित दिशा-निर्देश निर्गत किये गये हैं, जिसके क्रम में आज सुरेन्द्र सिंह भण्डारी पुलिस उपाधीक्षक बडकोट द्वारा बडकोट में राजस्व विभाग एवं जिला पंचायत विभाग के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर इस वर्ष घोड़ा पडाव फूलचट्टी में स्थापित करने, घोड़े की प्रीपेड व्यवस्था पटवारी चौकी जानकीचट्टी में करने, घोडा-खच्चरों को रोटेशनवार भेजने एवं मार्ग में घोड़ों के लिए पानी इत्यादि की व्यवस्था के साथ ही अन्य विषयों पर चर्चा-परिचर्चा की गई।
इस दौरान धनीराम डंगवाल, तहसीलदार बडकोट, मनवर सिंह राणा अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत उत्तरकाशी, गजेन्द्र दत्त बहुगुणा प्रभार निरीक्षक बडकोट सहित अन्य अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

परेशानी।विद्युत विभाग की तानाशाही बिजली उत्पादक प्रदेश में काटी उपभोक्ताओं विजली…. आखिर उपभोक्ताओं को क्यो नहीं भेजा नोटिस या जमा की नहीं दी अंतिम तिथि पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्सव । सत्संग के माध्यम से मनाया गया नववर्ष 2026 व सतपाल महाराज जी के नाती का जन्मोत्सव… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

शराब का ठेका खोलने को लेकर महिलाओं की नाराजगी अब सिस्टम के खिलाफ खोला मोर्चा… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page