Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

भर्ती प्रक्रिया को पुनः शुरू करने को लेकर बीएड तथा डाइट डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने किया शिक्षामंत्री आवास का घेराव,मंत्री आवास पर ही बैठे धरने पर

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

 

 

आज प्रदेश के अलग अलग जनपदों से देहरादून पहुंचे सैकड़ों बीएड तथा डाइट Deled प्रशिक्षितों ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती की नियुक्ति प्रक्रिया को शुरू करने को लेकर शिक्षामंत्री आवास का घेराव किया । प्रशिक्षितों का कहना है की विभाग ने सहायक अध्यापक प्राथमिक के रिक्त पदों पर वर्ष 2018,वर्ष 2020 तथा 2021 में लगभग 3000 पदों पर विज्ञप्ति जारी की थी मगर 4 वर्ष से अधिक समय बीत जाने पर भी विभाग अभी तक नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण नही कर सका है जिससे उम्र की सीमा को पार कर चुके प्रशिक्षित बेरोजगार आक्रोशित हैं ।
महासंघ के पूर्व मीडिया प्रभारी अरविंद राणा का कहना है की वो विगत लंबे समय से नियुक्ति प्रक्रिया को शुरू करने को लेकर वार्ता कर रहे हैं मगर विभाग नियुक्ति प्रक्रिया को शुरू करने को लेकर कोई ठोस कार्यवाही नही कर रहे है जिससे प्रशिक्षित बेरोजगार हताश और निराश है ।
सीमांत जनपद बागेश्वर से पहुंचे नरेंद्र रौतेला ने अपने संबोधन में कहा की उनकी राजकीय सेवा के लिए निर्धारित उम्र की सीमा पूरी हो चुकी है और गतिमान भर्ती ही उनके चयन की एक मात्र उम्मीद है भविष्य में होने वाली भर्ती में उनका आवेदन कर पाना संभव नहीं है अतः विभाग भर्ती को यथाशीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया को शुरू कर देना चाहिए ।
महासंघ की महिला प्रदेश अध्यक्ष संगीता शाह ने कहा की सरकार को जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करे वरना प्रशिक्षित बेरोजगारों को मजबूरन उग्र आंदोलन करना पड़ेगा ।
शिक्षामंत्री आवास पर आज राजीव राणा, मनोज भारत, मनोज, प्रवीण ,खजाना ,राकेश, प्रीति, मधु, रेखा ,रिंकी आदि प्रदेश के विभिन्न जनपदों से देहरादून पहुंचे प्रशिक्षित उपस्थित रहे ।

Related posts

उत्तरकाशी:ब्यापारियों के 30 लाख रुपये लेकर कम्पनी दप्तर बन्द करके फरार, पुलिस ने दिया कार्यवाही का भरोसा

admin

रेडक्रॉस सोसाइटी ने सिलाई बैंड आपदा प्रभावितों को पहुंचाई राहत, लगाया स्वास्थ्य शिविर… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उतरकाशी:प्रभारी मंत्री ने किया निर्माणाधीन मोटरमार्ग का निरिक्षण, दिए जरुरी निर्देश

admin

You cannot copy content of this page