उत्त्तरकाशी सुनील थपलियाल।
उत्त्तरकाशी के मोरी ब्लॉक अंर्तगत
ग्राम देवती की महिला सुशमा के बगेचे मे बने दो मंजिला लकड़ी के भवन मे वनगनी के कारण आग लग गयी जिससे पुरा भवन पूर्ण रूप से जलकर भस्म हो गया है, आग बुझाने मे महिला का बेटा झुलसा है जिसे कल रात को ही पुरोला अस्पताल मे इलाज को ले जाय गया, जिसका उपचार चल रहा है। घटना कि जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार अपनी टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए थे। घटना रविवार शाम की है। नायब तहसीलदार जिनेंद्र सिंह रावत ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते है राजस्व टीम मौके के लिए रवाना हो गयी थी। पीड़ित परिवार को आहेतुक राशि उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गये थे जो तत्काल दी जायेगी। उन्होंने कहा कि आग बुझाते हुए महिला का बेटा झुलस गया था जिसे पुरोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती करवाया गया जिसका उपचार चल रहा हैं।
टीम यमुनोत्री Express