Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:स्टेट प्रेस क्लब प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील थपलियाल का उत्तरकाशी पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्त्तरकाशी

स्टे्ट प्रेस क्लब उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद उत्त्तरकाशी पहुँचने पर वरिष्ठ पत्रकार सुनील थपलियाल का प्रेस क्लब उत्त्तरकाशी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भव्य स्वागत किया।
विदित रहे कि स्टे्ट प्रेस क्लब उत्तराखंड के चुनाव में उत्त्तरकाशी से वरिष्ठ पत्रकार सुनील थपलियाल को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया जिसकी जनपद के सभी पत्रकारों ने खुशी जाहिर करते हुए उनका उत्त्तरकाशी पहुँचने पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष थपलियाल ने कहा कि पत्रकार हित मे स्टे्ट प्रेस क्लब काम कर रहा है। राज्य के सभी पत्रकार स्टेट प्रेस क्लब से जुड़ रहे है। हर श्रमजीवी पत्रकारो का उत्थान करना, उनके हितों के लिए कार्य किया जायेगा। उन्होंने जनपद के सभी पत्रकारों का आभार जताया। सरंक्षक डॉ राम चन्द्र उनियाल ने कहा कि स्टेट प्रेस क्लब का बनाया जाना पत्रकारों उथान करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। प्रेस क्लब अध्यक्ष चिरंजीव सेमवाल ने कहा कि सभी पत्रकारों को संगठित होकर कार्य करना होगा। उन्होंने उत्त्तरकाशी को स्टेट में प्रतिनिधत्व मिलने पर आभार जताया।
इस मौके पर डॉ रामचन्द्र उनियाल, चिरंजीव सेमवाल,  सुरेंद्र नौटियाल, बलबीर परमार, भगवती रतूड़ी,अरविंद थपलियाल, केदार सिंह, कृष्णा सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन महामन्त्री दिग्वीर बिष्ट ने किया।

Related posts

स्वच्छता की शपथ के साथ नुक्कड़ नाटक और श्रमदान से सफाई,पढ़े पूरी खबर……

उत्तरकाशी:आयुर्वेदिक औषधि कोरोना से लड़ने में रामबाण-केदार सिंह रावत

admin

जानकीचट्टी में नवनिर्मित ट्रॉजिट हॉस्टल का किया विधिवत लोकार्पण,स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने परखी यमुनोत्री धाम की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और पैदल मार्ग में स्थापित मेडिकल रिलीफ पोस्ट का भी किया निरीक्षण… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page