Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम बड़ी खबर रूद्रप्रयाग

दुर्घटना:गहरी खाई में गिरा टैक्सी वाहन , चालक सहित दो की मौत, एक घायल

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

 

यहां मंगलवार रात को एक टैक्सी वाहन के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जनपद के  गुप्तकाशी-छेनागाड़ उछोला मोटर मार्ग पर वाहन संख्या UK -13TA, 0386 जो सड़क से लगभग दो मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चालक सहित तीन लोग सवार थे।जिसमें दो लोगों की मौत हो गई तथा एक घायल हो गया, घायल ब्यक्ति को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

वाहन हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया ।
इस हादसे में सुनील पुत्र वसुदेव एवं दिलीप लाल पुत्र शेरू लाल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है। जबकि जगदीश सिंह पुत्र इन्द्र सिंह का रेस्क्यू कर घायल अवस्था में 108 के माध्यम से हायर सेंटर भेजा गया है।

मृतकों में सुनील पुत्र वसुदेव उम्र (26) वर्ष निवासी ग्राम उछोला (वाहन चालक)।
व दिलीप लाल पुत्र शेरू लाल उम्र (50) वर्ष निवासी ग्राम क्यार्क बरसूडी है।घायल की पहचान जगदीश सिंह पुत्र इंद्र सिंह उम्र (36) वर्ष ग्राम उछोला के रूप में की गई है।

Related posts

उत्तरकाशी:थाना बड़कोट पर हुआ बाल अधिकारों व संरक्षण से संबंधी कार्यशाला का आयोजन

admin

मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी 

admin

उत्तरकाशी: पुलिस ने लोगों के करीब 10 लाख रूपये कीमत के खोये मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए वापस

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page