Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
चमोली देहरादून राज्य उत्तराखंड

जोशीमठ में प्रभावित परिवारों को दी जा रही है डेढ़ लाख रुपये की तत्काल सहायता:आर मीनाक्षी सुंदरम

 

 

अमित नौटियाल
देहरादून

जोशीमठ आपदा को लेकर सचिव मुख्यमंत्री आर. मीनाक्षी सुंदरम ने प्रेस वार्ता कर बताया कि प्रभावित परिवारों को तात्कालिक तौर पर 1.50 लाख रु. की धनराशि अंतरिम सहायता के रूप में दी जा रही है। जिसमें से 50 हजार रु. घर शिफ्ट करने तथा 1 लाख रु. आपदा राहत मद से एडवांस दिया गया है। उन्होंने बताया कि जोशीमठ में अभी तक भू-धंसाव के कारण दो होटल जिनसे आस-पास के भवनों के लिए भी खतरा उत्पन्न हुआ है, उनको डिस्मेंटल करने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा अभी किसी का भी भवन नहीं तोड़ा जा रहा है। भू-धंसाव से प्रभावित भवनों का सर्वे किया जा रहा है। जो परिवार यहां से जाना चाहते हैं, उनको सरकार द्वारा 6 माह तक ₹4000/माह किराया दिया जा रहा है। भू-धंसाव के कारण 723 भवनों को चिन्हित किया गया है और सुरक्षा के दृष्टिगत आज तक 131 परिवारों के 462 लोगों को अस्थाई राहत शिविरों में विस्थापित किया गया हैचिव ने यह भी बताया कि जो लोग किराए के घर पर । उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थानीय लोगों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। भू-धंसाव से जो भी प्रभावित हुए हैं, उन्हें बाज़ार दर पर मुआवजा दिया जाएगा।

Related posts

मेलों की सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका:पुष्कर सिंह धामी

admin

शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का संयोजन है योग- धामी

Jp Bahuguna

कर्णप्रयाग कालेज में इतिहास विभागीय परिषद का गठन एवं विविध प्रतियोगिताओं का हुआ सफल आयोजन….. पढ़ें खबर

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page