Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सीएचसी पुरोला में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ एलम सिंह भंडारी की सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई । पढ़े पूरी खबर……

सुनील थपलियाल

पुरोला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्षों से बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत डॉक्टर एलम सिंह भंडारी की सेवानिवृत्ति पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर डॉ भंडारी ने कहा कि सेवा के दौरान अस्पताल में सभी स्वास्थ्य कर्मियों का बड़ा सहयोग रहा, उन्होंने कहा कि मेरे ज्ञान की उपयोगिता अनुसार भविष्य में भी मेरे द्वारा सहयोग मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग में सेवा करने का मौका मिलना मतलब ईश्वर की हम पर विशेष कृपा माना जाय तो बेहतर होगा।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ कपिल तोमर ने उनके कार्यकाल को सराहते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीएचसी सभागार में आयोजित डॉ एलम सिंह भंडारी की सेवानिवृत्ति पर आयोजित विदाई समारोह में उनके साथी चिकित्सको व कर्मियों ने उनके कार्यकाल के संस्मरण साझा किए। डिप्टी सी एम ओ डॉ रमेश चंद आर्य ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर फार्मासिस्ट महावीर सिंह रवाल्टा, श्याम चौहान,भागेन्द्र राणा,केडी लाल,डॉ पंकज,भगत असवाल, उपेंद्र सिंह,शैलेन्द्र रतूड़ी,बलबीर असवाल, विनोद असवाल, यशवंत सिंह रावत सहित सीएचसी केंद्र के कर्मचारी व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

बड़कोट गगनानी में आंधी तूफान से ऑफिस के ऊपर गिरा पेड़, चोटिल हुए पीएम सहित दो लोग, देहरादून रैफर

admin

आकाशीय आफत ने मचाया तांडव , स्कूल के क्लासरूम से बहने लगा नाला जैसा ..वीडियो में देख ताज्जुब मान जाएंगे…….

admin

समस्या।उत्तरकाशी की फसल बीमा समस्या की मांग पंहुची उत्तराखंड से देश की राजधानी दिल्ली और बागवान आजाद डिमरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान से की मुलाकात…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page