Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तराखंड के एक हजार गांव सोलर ऊर्जा से होंगे रोशन:चौहान

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

उत्तराखंड के एक हजार गांवों को सोलर ऊर्जा से रोशन किए जाने के लक्ष्य पर काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बारे में प्रस्ताव कैबिनेट में पास कराने के लिए विभाग को तुरंत ड्राफ्ट बना कर देने को कहा है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड में सौर ऊर्जा उत्पादन की असीम संभावनाएं हैं। सरकार ने एक हजार गांवों में बंजर पड़ी पूरब मुखी जमीनों को चिन्हित भी कर लिया है। सरकार चाहती है कि इन गांवों में सौर ऊर्जा से ही विद्युत सप्लाई की जाए। धामी सरकार का मानना है कि इससे स्थानीय रोजगार के साथ-साथ सस्ती बिजली भी लोगों को मिल सकेगी।
चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ऊर्चा सचिव को ये निर्देशित किया है कि एक हजार गांवों में सोलर ऊर्जा के प्रोजेक्ट को कैबिनेट में लाने के लिए उसका फाइनल ड्रॉफ्ट तैयार करे, ताकि इस पर सरकार इसे पास करके योजना को निर्धारित समय के साथ पूरा कराया जा सके। सौर ऊर्जा पॉलिसी को ड्राफ्ट करने का काम चल रहा है। इस प्रोजेक्ट उन स्थानीय लोगों को निवेश करने का मौका मिलेगा जो गाँवों को छोड़कर अन्य स्थानों पर रह रहे हैं उनकी बंजर भूमि से आय भी होगी।

Related posts

चारधाम यात्रा से पहले सड़कों के सुधारीकरण के निर्देश,डामटा बैरियर हटेगा,चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा,ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन पंजीकरण भी होगा: सौरभ बहुगुणा…पढ़ें समाचार।

Arvind Thapliyal

जनपद के नवनियुक्त जिलाधिकारी डॉ० मेहरबान सिंह बिष्ट ने काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद संभाला पदभार।

Arvind Thapliyal

औषधि विक्रय का अधिकार आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट को मिले, डॉ निशंक ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

admin

You cannot copy content of this page