Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी खेल देहरादून राज्य उत्तराखंड

ऋषिकेश में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर -17 क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तरकाशी को पराजित कर पिथौरागढ़ ने सीरीज पर किया कब्जा

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

उत्तराखंड खेल विभाग के तत्वावधान में ऋषिकेश में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 17 क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तरकाशी को पराजित कर पिथौरागढ़ ने सीरीज पर कब्जा किया जबकि उत्त्तरकाशी के खिलाड़ी पलक्ष थपलियाल को पूरी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ दी सीरीज का खिताब मिला। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड से राष्ट्रीय स्तरीय अंडर 17 टीम के लिए अपनी जगह बना ली।विदित रहे कि उत्तराखंड खेल विभाग राज्य में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित करती रहती है। इस को लेकर पूर्णानंद इंटर कालेज मुनिकीरेती ऋषिकेश में राज्यस्तरीय चार दिवसीय अंडर 17 क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें राज्य की 14 टीमों ने हिस्सा लिया और फॉइनल में उत्त्तरकाशी और पिथौरागढ़ की टीमें पहुँची जिसमें पिथौरागढ़ ने 7 विकेट से जीत दर्ज कराई जबकि उत्त्तरकाशी के क्रिकेट खिलाड़ी पलक्ष थपलियाल ने पूरे मैच के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द सीरीज को अपने नाम किया। उत्तराखंड खेल विभाग के निदेशक जितेंद सोनकर ने विजेता व उप विजेता टीम को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र वितरित करते हुए राज्य के भीतर बेहतर खेल प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता है। उन्होंने बताया कि पांच सालों में खेल के प्रति राज्य के भीतर बेहतर कार्य हुए है।उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी II

Related posts

*सभी के प्रयासों से बनेगा उत्तराखण्ड श्रेष्ठ राज्य: सीएम पुष्कर सिंह धामी*

admin

उत्तरकाशी :आपदा न्यूनीकरण दिवस पर हुआ मॉक अभ्यास व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

Jp Bahuguna

ब्रह्मखाल मे लोनिवि का गेस्ट हाउस बनकर तैयार, पंयासारी रोड का भी निर्माण शुरु।

admin

You cannot copy content of this page