Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर चमोली चम्पावत टिहरी देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी बागेश्वर राजनीति राज्य उत्तराखंड रूद्रप्रयाग हरिद्धार

मोर्चों,प्रकोष्ठों और मंडल कार्यकारिणी के गठन को उत्तराखंड भाजपा ने तय की समय सीमा

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

भाजपा ने प्रदेश मोर्चों, विभागों एवं प्रकोष्ठों समेत जिले एवं मण्डल स्तर की कार्यकारिणी गठन के लिए समय सीमा तय कर दी है । पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने 30 नवम्बर तक मोर्चों की प्रदेश टीम, 5 दिसंबर तक जिले व 15 दिसंबर तक मण्डल की कार्यकरिणी और 10 दिसंबर तक प्रकोष्ठ-विभाग गठन के निर्देश दिए हैं, साथ ही सदस्यता अभियान के लिए तीन सदस्यीय प्रदेश समिति का गठन भी किया है ।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्रियों की टोली बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में तय किया गया कि निश्चित समयबद्ध तरीके से प्रदेश से मण्डल स्तर तक सभी मोर्चों, प्रकोष्ठ व विभाग इकाइयों एवं जिले व मंडल कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा । उन्होंने बताया कि 30 नवम्बर तक प्रदेश स्तर पर सभी मोर्चों की टीम तैयार की जाएगी । इसके अतिरिक्त 5 दिसंबर तक जिला व 15 दिसम्बर तक मण्डल कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा । इसी तरह संगठन के सभी विभागों व प्रकोष्ठों का ज़िला व मंडल स्तर पर 10 दिसंबर तक गठन कर लिया जाएगा।
चौहान ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश भर में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश स्तर पर तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जिसमे प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खजान दास एवं दीपक मेहरा शामिल हैं । उन्होंने बताया कि टोली बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय प्रदेश प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेन्द्र चौधरी, राजेन्द्र बिष्ट ने प्रतिभाग किया ।

Related posts

मेलों की सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका:पुष्कर सिंह धामी

admin

उत्तरकाशी/देहरादून:बाल शिक्षा सदन स्कूल बड़कोट के बच्चे मिले राज्यपाल से,बच्चों ने राजभवन में शिव मंदिर व बोनसाई गार्डन का किया भ्रमण

admin

उत्तरकाशी :देर रात को उफान पर आया खड्ड, महिला बही, दो लोग घायल, भवन व गौशाला ध्वस्त

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page