Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव चमोली धर्म राज्य उत्तराखंड

शीतकाल के लिए बंद हुए भू-बैंकुठ बद्रीनाथ धाम के कपाट,सैकडों श्रद्धालु रहे कपाट बंद होने की प्रक्रिया के दौरान मौजूद

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
बद्रीनाथ/चमोली

 

 

भू-बैकुंठ धाम श्री बद्रीनाथ मंदिर के कपाट आज शनिवार, 19 नवंबर को शुभ मुहूर्त में सांय 3.35 बजे पूरी विधि विधान, वैदिक परम्परा एवं मंत्रोचारण के साथ शीतकाल के लिए बन्द कर दिए गए। पंच पूजाओं के साथ शुरू हुई कपाट बंद होने की प्रक्रिया के अंतिम दिन भगवान नारायण की विशेष पूजा अर्चना की गई। मुख्य पुजारी रावल जी, मंदिर समिति के सदस्यों एवं सैकड़ों श्रद्वालुओं की मौजूदगी में भगवान बद्री विशाल जी के कपाट इस वर्ष शीतकाल के लिए बंद किए गए। कपाट बंद होते समय आर्मी के मधुर बैंड ध्वनि ने सबको भावुक कर दिया। कपाट बंद होने से पूर्व भगवान को घृत कम्बल पहनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्वालुओं ने भगवान के कपाट बंद होने की प्रक्रिया देखी। पूरी बदरीनाथपुरी जय बदरी विशाल के उद्घोष के साथ गूंज उठी। मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी नम्बूदरी ने इस वर्ष की अंतिम पूजा की। कपाट बंद होने का माहौल अत्यंत धार्मिक मान्यताओं, परम्पराओं के साथ हुआ। कपाट बंद होने के अवसर पर बडी संख्या में श्रद्वालुओ ने पूरे भाव भक्ति से भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए। जिला प्रशासन द्वारा जारी आंकडों के अनुसार इस वर्ष 17 लाख 58 हजार, 789 श्रद्वालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शनों के लिए बद्रीनाथ पहुॅचे।

Related posts

यमुनोत्री मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस का अभियान, 10 वाहनों के चालान; निजी वाहन में तीर्थयात्रियों को ले जाते पकड़ा,ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग पर भी कार्रवाई, वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी: नगरीय क्षेत्रों एवं नेशनल हाइवे पर आवारा पशुओं के विचरण की रोकथाम को लेकर की जाय ठोस व्यवस्था:-जिलाधिकारी

admin

बड़कोट में पानी की भारी किल्लत और आवारा पशुओं की बढ़ती सँख्या बनी परेशानी का सबब,जय हो ग्रुप ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन,पढ़े पूरी खबर……

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page