Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम पौड़ी राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

कोटद्वार महाविद्यालय व एन्टी ड्रग क्लब के तत्वावधान में मुख्य गेट पर ली गई छात्र-छात्राओं की सघन तलाशी

 

 

 

 

अमित नौटियाल

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल

डॉ0 पी0 डी0 बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में एंटी ड्रग क्लब के तत्वाधान में और प्राचार्य प्रो- जानकी पंवार के दिशा निर्देशन में मुख्य द्वार पर छात्र/ छात्राओं की सघन जांच की गई, जिसमें एंटी ड्रग क्लब के प्राध्यापक सदस्यों के दस्ते बनाकर छात्रों को पंक्तिबद्ध करके तलाशी ली गई। मुख्य द्वार पर जॉचने के उपरान्त महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य प्रो0 जानकी पंवार की अगुवाई में सचल दस्तों के माध्यम से छात्रों के बैग, दूपहिया वाहन इत्यादि की तलाश की गई। सघन तलाशी अभियान के दौरान प्राचार्य प्रो0 जानकी पंवार ने छात्रों को काउंसलिंग करते हुए कहा कि बच्चों जीवन बहुत महत्वपूर्ण है। यदि मादक पदार्थों से अपने जीवन को बचाकर रखोगे तो निश्चित रूप से लक्ष्य हासिल कर लोगे। तदोपरान्त प्राचार्य के दिशा निर्देशन में एंटी ड्रग क्लब और महाविद्यालय के क्रीडा विभाग ने मिलकर छात्र छात्राओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें स्वयं प्राचार्य प्रो0 जानकी पंवार एवं क्रीडा विभाग से डॉ0 हीरा सिंह ने प्राध्यापकों के सहयोग से कॉलेज मैदान की सफाई की। सफाई के अंतर्गत गाजर घास, जहरीले पौधे, कंकड़ पत्थर, टूटी-फ्रूटी इंटे और पॉलिथीन इत्यादि से मैदान को मुक्त किया। प्राचार्य ने क्रीडा विभाग तथा एंटी ड्रग क्लब के संयोजन से किये गये कार्यो की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस अवसर पर एंटी ड्रग क्लब के नोडल अधिकारी डॉ0 जुनीष कुमार ने उपस्थित प्राध्यापकों एवं क्रीडा विभाग, एन0 एस0 एस0, एन0 सी0 सी0, रोवर्स रेंजर्स तथा अन्य सम्मिलित छात्र/छात्राओं का धन्यवाद प्रेषित किया। अभियान के दौरान महिला दस्ते की अगुवाई डॉ0 सुषमा थलेडी डॉ0 नीता भट्ट डॉ0 सुरेखा घिल्डियाल, डॉ सुरभि मिश्रा द्वारा तथा पुरुष दस्ते का नेतृत्व  डॉ0 भगवत रावत, डॉ0 हितेंद्र विश्नोई, डॉ0 मुकेश रावत एवं क्रीडा विभाग से डॉ हीरा सिंह ने नेतृत्व करते हुए कहा कि स्वच्छता खेल का हिस्सा है। जिसमें तन के साथ साथ मन भी स्वच्छ रहता है। इस अवसर पर महाविद्यालय की ओर से प्रो मुरलीधर कुशवाह, प्रो रमेश सिंह चौहान, प्रो आदेश कुमार, डॉ0 प्रवीन जोशी ,डॉ0 नवरत्न सिंह, डॉ0 सुनीता नेगी, डॉ0 किशोर चौहान, डॉ0 संजीव कुमार और डॉ0 प्रियंका अग्रवाल  आदि शिक्षक उपस्थित रहें।

Related posts

रवांई की जनता मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत में जुटी, 5 नवम्बर से रवांई शरदोत्सव एवं विकास मेले का आगाज , पढ़े पूरी खबर…..

admin

उत्तरकाशी में भारी अतिवृष्टि जनजीवन प्रभावित जिला प्रशासन रहत और बचाव कार्य में जुटा… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

*मुख्यमंत्री ने विभिन्न सड़को के निर्माण के लिये दी वित्तीय स्वीकृति।*

admin

You cannot copy content of this page