Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी: पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाकर नो पार्किंग में खड़े वाहनों के किये चालान,छह मोटरसाइकिल की सीज

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
उत्तरकाशी

 

जनपद मुख्यालय में आज पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाकर कई वाहनों के चालान किये।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में जनपद में चारधाम यात्रा एवं त्यौहारी सीजन के चलते यातायात का दबाव अत्यधिक बढ रहा है, कुछ व्यक्तियों के द्वारा नो पार्किंग जोन/बाजार/रोड पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े किये जा रहे हैं, जिससे की जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है।यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु अर्पण यदुवंशी पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में आज राजेन्द्र नाथ निरीक्षक यातायात द्वारा पुलिस टीम के साथ ज्ञानसू, जोशियाड़ा एवं उत्तरकाशी बाजार क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाकर नो पार्किंग,गलत तरीके से पार्क किये वाहनों के चालान किये गये तथा 06 मोटरसाईकिल को मौके पर सीज कर कब्जे में लिया गया। इस दौरान उनके द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से सभी वाहन चालकों से नो पार्किंग में वाहन खड़ा न करने की अपील की गई।

Related posts

800 मीटर सड़क निर्माण को लेकर ग्रामवासियों की मांग तेज, विधायक को सौंपा ज्ञापन

Team Yamunotri Express

पीसीएस अधिकारियों का शासन ने किए तबादले जानने के लिए लिंक क्लिक करें.

admin

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशानुसार सचिव आपदा प्रबंधन विनोद सुमन, सचिव पीडब्लूडी पंकज पांडे, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग दयानंद पहुंचे केदारघाटी,प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण एव पैदल निरीक्षण,केदारनाथ पैदल यात्रा को दो हफ्ते में दोबारा शुरू करने को होंगे प्रयास….. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page