Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्त्तरकाशी:- पंचम माता का जागरण,भक्त रातभर देवी गीतों पर झूमते रहे,पढ़े पूरी खबर…..

बड़कोट

नगर पालिका के राणा बेडिंग प्वाइंट में देवी माँ भगवती जागरण कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिसासुर वध, राधा कृष्ण की फूलो वाली होली, कृष्ण-सुदामा का प्रेम,शंकर बारात, काली जी का तांडव व शंकर जी का तांडव नृत्य रहा । भक्त रातभर देवी गीतों पर झूमते रहे। इससे पूर्व कमेटी द्वारा गणेश पूजा के बाद जय हो ग्रुप के संयोजक समाजसेवी व पत्रकार सुनील थपलियाल ,व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी व भागवत यज्ञ कमेटी को सम्मानित किया गया।
युवा व्यापार मंडल जागरण समिति बडकोट के तत्वावधान में शनिवार की देर रात से आयोजित माँ भगवती जागरण का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने किया।
हरीश कौशिक ने गणेश वंदना व चलो बुलावा आया है, गोपाल भटनागर ने मैया की चुनरी वा लाल रे, सीमा ठाकुर ने मैहर जईबा की न जईबा व सजा दो घर को गुलशन के गीतों के माध्ययम से पूरा पंडाल भक्तिमय कर दिया। पंकज राजा व रिंकू पासी म्युजिकल ग्रुप ने रातभर जागरण में सभी भक्तों को बांधे रखा। इधर जागरण का शुभारंभ करने पहुँचे बतौर मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत दीपक बिजल्वाण ने कहा कि जब हम दरबार में या जागरण में जाते हैं तो एक अलग ही प्रकार की सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है.जागरण में कन्या को देवी स्वरुप बनाकर झांकी लगाई जाती है, किसी को शेर और किस को असुर या दानव बनाया जाता है. जागरण में नाटक का मंचन होता है.नवरात्र में भजन कीर्तन,जागरण का आयोजन करना शुभ माना जाता हैं. भक्तों से प्रसन्न होकर उन्हें मन चाहा वर देती हैं एवं नकारात्मक उर्जा से छुटकारा भी दिलाती हैं.उन्होंने कहा कि जागरण समिति सहित नगर व क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा ततप्रता से कार्य करूंगा। उन्होंने आयोजक मंडल को बधाई देते हुए नवरात्रों की शुभकामनाएं भी दी।
इस मौके पर जागरण समिति अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेश सैनी, महामन्त्री जय सिंह पंवार, कोषाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, अंकित असवाल, आशीष पंवार, कपिल चौना, पवन टम्टा, अमित सैनी,शैलेन्द्र पीटर, रजत अधिकारी, प्रदीप रांगड़,दिनेश राणा, राहुल जगूड़ी, सागर अग्रवाल, आशीष काला,मोहित जैन, संजीव बछेर, विकास जगूड़ी, प्रयाशु चौना,आदित्य मिश्रवाण ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा राणा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

बड़कोट के रामलीला मैदान में विराट हिन्दू सम्मेलन, संघ के देवेंद्र जी मुख्य वक्ता — 17 लोगों का सम्मान, पांडव नृत्य बना आकर्षण… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री की शपथ के बाद धामी ने अपनी माँ का लिया आशीर्वाद..पढ़े खबर….

admin

फल और सब्जियों में किसी भी प्रकार से पेस्टिसाइड कृतिम रंग एवं रसायन का प्रयोग ना करें अन्यथा उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी -अश्वनी सिंह

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page