Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव क्राइम देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

दर्दनाक हादसा:स्कूली छात्रों का टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरा, सात की मौत, दस घायल

 

न्यूज डेस्क यमुनोत्री express

एक दर्दनाक हादसे में देर रात को सात छात्रों की मौत हो गई व दस घायल हो गए। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में हुए इस दर्दनाक हादसे में मरने वाले सभी छात्र आई आई टी वाराणसी के बताए गए हैं। नेशनल हाईवे 305 पर घियागी के समीप टेंपो ट्रैवलर के खाई में गिर जाने से सात पर्यटकों की मौत हो गई है जबकि 10 लोगों के घायल होने की सूचना आ रही है। 5 घायलों को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए रेफर किया गया है। 5 घायलों का बंजार अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। घटना की जानकरी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 7 शवों को कब्जे में लिया है।
पुलिस अधीक्षक कुल्लू जी डी शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया है कि मृतक और घायल उत्तर प्रदेश के वाराणसी कालेज के छात्र हैं। वे टूर पर हिमाचल आए थे। उनका टैंपो ट्रेवलर ब्रेक फेल होने केारण खाई में गिर गया।पुलिस ने सूचना मिलते ही घायलों को कड़ी मशक्कत के साथ खाई से सड़क मार्ग तक रेस्क्यू कर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया।

Related posts

उत्तरकाशी:इकतीस पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

साहसिक कार्य के लिए सम्मान — बड़कोट थाने के एएसआई कांतिराम जोशी को स्थापना दिवस पर डीजीपी प्रशंसा मेडल…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

मुख्य सचिव ने सचिवालय में लोक निर्माण एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की राज्य के अंतर्गत चल रही एवं आगामी महत्त्वपूर्ण योजनाओं ली समीक्षा… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page