Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:पुलिस व एसओजी ने किया 906 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

जनपद पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है।पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा सभी कोतवाली,थाना, चौकी प्रभारियों को “नशामुक्त देवभूमि मिशन-2025” के तहत कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मोरी मोहन कठैत के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 यमुना वैली एवं मोरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गत देर सायं को चैकिंग अभियान चलाते हुये स्थान मियांगाड के पास से चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK07TB-3945 को रोककर चैक किया गया तो मोटरसाइकिल सवार जितेन्द्र कुमार नाम के व्यक्ति के कब्जे से 906 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना मोरी पर NDPS Act की धारा 8/20/60 में अभियोग पंजीकृत किया गया। मोटरसाइकिल उपरोक्त को मौके पर सीज किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जितेन्द्र कुमार पुत्र सोहन लाल नि0 37 हांसी रोड न्यू शिवाजी कॉलोनी थाना सदर बाजार जिला करनाल हरियाणा के रूप में हुई है।
बरामद माल 906 ग्राम अवैध चरस की बाजार कीमत करीब एक लाख रु0 आंकी गई है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में मोहन कठैत-थानाध्यक्ष मोरी,कांस्टेबल श्याम बाबू,गणेश राणा,सुनील जयाडा,होमगार्ड अनिल सिंह-थाना मोरी शामिल थे।

Related posts

उत्तरकाशी:बड़कोट में पेयजल समस्या के समाधान को कांग्रेस महासचिव ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र

admin

बड़ी खबर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का हुआ त्यागपत्र.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:- बड़कोट में भूकंप के झटके , दहशत में लोग….

admin

You cannot copy content of this page