Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव चमोली धर्म राज्य उत्तराखंड

भगवान श्री कृष्ण की डोली ने किया नगर भ्रमण, सैकड़ों कृष्ण भक्त नंदोत्सव में जमकर थिरके

 

सोनू उनियाल
बद्रीनाथ/चमोली

श्री कृष्ण जन्मोत्सव के बाद आज सुबह बदरीनाथ धाम में नंदोत्सव धूम धाम से मनाया गया,भगवान श्रीकृष्ण की उत्सव मूर्ति को डोली में रखकर बदरीनाथ धाम का नगर भ्रमण कराया गया। वहीं भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के रूप में छोटे-छोटे नन्हें बच्चे हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की का उद्घोष करते नजर आए। आप देख सकते है बद्रीनाथ धाम में श्री कृष्ण भक्त केसे भगवान के डोले के साथ कृष्ण भक्ति रस में डूब कर कृष्ण भजन पर थिरक रहे है, कृष्ण भगवान की डोली सबसे पहले श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंची। भगवान बदरीविशाल के दर्शन के बाद डोली नगर भ्रमण पर निकली। वहीं माखन और मिश्री का प्रसाद वितरित करने के बाद नंदोत्सव का समापन हो गया। इस अवसर पर रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, वेदपाठी गण के अलावा तीर्थ पुरोहित, पंडा समाज के प्रतिनिधि, बामणी और माणा गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Related posts

दुःखद। यमुनोत्री धाम में गुजरात के सूरत के श्रद्वालु की हार्टअटैक से मौत… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री मोटर मार्ग बड़े वाहनों के लिए खुला,एनएच 94 को बधाई…

admin

आई एफ डब्ल्यू जे संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुनिल थपलियाल का जिला पत्रकार संघ ने किया जोरदार स्वागत… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page