Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव धर्म राज्य उत्तराखंड शिक्षा

उत्तरकाशी:महिला पुलिस जवानों ने एक बार फिर बढ़ाया उत्तराखंड मित्र पुलिस का मान, श्रद्धालु का नकदी से भरा पर्स खोजकर लौटाया

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

उत्तराखंड मित्र पुलिस की महिला जवानों ने एक बार फिर उत्तराखंड पुलिस का मान बढ़ाया है।महिला जवानों के द्वारा यमुनोत्री धाम में एक श्रद्धालु का नकदी से भरा पर्स खोजकर उनको नकदी सहित वापस लौटाकर मित्र पुलिस की भूमिका का बखूबी निर्वहन किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मौराना मध्य प्रदेश से यमुनोत्री धाम यात्रा पर आई महिला श्रद्धालु मुन्नी देवी का धाम में स्नान करने के दौरान पर्स खो गया था जिसमें ₹25000 की नगदी व अन्य जरूरी कागजात थे। पर्स खो जाने से श्रद्धालु काफी परेशान हो गयीं थी, उनके द्वारा महिला स्नान कुंड के पास ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल वंदना व संगीता को पर्स खो जाने की जानकारी दी गयी, दोनों महिला जवानों के द्वारा खोजबीन कर पर्स मिलने पर नगदी के साथ उन्हें वापस किया गया।अपना खोया पर्स मिलने पर महिला श्रद्धालु बहुत प्रसन्न हुई उनके द्वारा दोनों महिला जवानों का आभार प्रकट किया गया।

Related posts

दिवंगत वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधानसभाध्यक्ष हरबंश कपूर को दी श्रद्धांजलि

admin

पुलिस ने सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज चिन्यालीसौड़ में किया जनजागरुकता शिविर का आयोजन

admin

आस्था।आठ दिवसीय केदार और बद्रीनाथ यात्रा के बाद राजा रघुनाथ महाराज पंहुचे पुजेली थान,हुआ विशाल भंडारे का आयोजन और हजारों की संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page