Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यात्रा के एक माह होने पर जगह जगह गंदगी का अंबार, पैदल मार्ग में कीचड़ ही कीचड़ , श्रदालुओं के आवाजाही में आ रही दिक्कत,पढ़े पूरी खबर ,देखे वीडियो चैनल में हालात….

 

बड़कोट
यमुनोत्री धाम सहित जानकीचट्टी और यमुना माँ के मायके खुशिमठ में गंदगी का अंबार लगना शुरू हो गया है । खरशाली यमुना मन्दिर के पास गन्दगी का ढेर लगने से बीमारी फैलने की स्तिथि बन गयी है। इतना ही नही पैदल मार्ग पर जगह जगह कीचड़ ही कीचड़ हो रखा है जिससे आम श्रद्धालुओं को पैदल आवाजाही करने में खासे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मालूम हो कि यमुनोत्री धाम की यात्रा को एक माह होने को है , जगह जगह गन्दगी का अंबार लगा होना स्थानीय लोगों के अलावा तीर्थयात्रियों को परेशान किये हुए है। खरशाली गाँव मे यमुना मन्दिर के नजदीक रोड़ के किनारे कूड़ा स्थल बनाया हुआ है ,जानकीचट्टी सहित यमुनोत्री धाम में गंदे कपड़े यमुनाजल में डाले जा रहे है। स्थानीय निवासी प्रेमबल्लब उनियाल , बलबीर नौटियाल ,पुरूषोंतम , विनोद, प्यारेलाल आदि कहते है कि जिला पंचायत के लिए यमुनोत्री कामधेनु बनी हुई है, सफाई की उचित व्यवस्था न होने से जगह जगह गंदगी के ढ़ेर लगने से बीमारी का अंदेशा बना हुआ है। खरशाली यमुना मन्दिर के नजदीक कूड़ा डाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि जानकीचट्टी में शौचालय की उचित व्यवस्था न होने से मजदूर खुले में शौच करने को मजबुर है, यमुनोत्री धाम में गंदे कपड़े यमुना में उड़ेले जा रहे है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सहित प्रशासन को इसमें तत्काल स्वछता पर ध्यान देना होगा। मध्यप्रदेश के श्रदालु मोहन कुमार , उज्ज्वला देवी, दिनेश कुमार कहते है कि यमुनोत्री पैदल मार्ग पर आवाजाही करना दूबर हो रखा है जगह जगह जल भराव के साथ कीचड़ ही कीचड़ हो रखा है। श्रदालु कई बार उस कीचड़ में फिसल कर चोटिल भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि रास्ते भर में घोड़े खच्चर ,डंडी कंडी के चलने से पैदल चल रहे श्रदालु बच बच कर चलते है ऊपर से कीचड़ खतरे को अत्यधिक बढ़ा दे रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग को इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
श्री यमुनोत्री मन्दिर समिति अध्यक्ष व उपजिलाधिकारी बड़कोट सुश्री शालनी नेगी ने बताया कि यमुनोत्री धाम में श्रदालु यमुना में कपड़े डाल दे रहे है जिन्हें समिति के कर्मचारी व सफाई कर्मी उन गंदे कपड़ो को निकाल दे रहे है । रास्ते भर में बारिश की बजह से कीचड़ हो जा रहा है उसे तत्काल साफ करवाया जायेगा रही बात जानकीचट्टी व खरशाली में जिला पंचायत को निर्देशित किया जाएगा ताकि कूड़े का ढ़ेर न लग सके। साथ ही उन्होंने कहा कि होटल से जुड़े व्यवसायी अपने कचरे का उचित प्रबंधन करे,अगर कोई कूड़ा फेंकते हुए पाया गया उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

42 वर्षों की सेवा के बाद राजस्व उपनिरीक्षक विनय कुमार सेमवाल सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

Team Yamunotri Express

पुस्तक समीक्षा:सावन की रिमझिम में नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों की इंद्रधनुषी छटा.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

रविवार को प्रदेश भर से आये कोरोना संक्रमण के 1413 नए मामलेे……..

admin

You cannot copy content of this page