Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का जिला मुख्यालय में भव्य स्वागत,कार्यकर्ताओं से हुआ संवाद.पढ़े पूरी खबर…..

उत्तरकाशी।

उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा अपने गढ़वाल क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पहुंचे जनपद मुख्यालय उत्तरकाशी, प्रदेश उपाध्यक्ष विजयपाल सजवाण के साथ कार्यकर्ताओं से किया संवाद।

इससे पहले स्थानीय पदाधिकारियों ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का जनपद मुख्यालय उत्तरकाशी पहुंचने पर पुष्पमाला पहनाकर किया स्वागत।
इस दौरान चुनावी समीक्षा पर भी विस्तृत चर्चा हुई, स्थानीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कि चुनावी रणनीति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने अपनी बात रखी। यहां उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक ने उनके समक्ष क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ उन तमाम कार्यकर्ताओं की बात को रखा, जिन्होंने हरपल निस्वार्थ भाव से पार्टी को हर एक परिस्तिथि मे मजबूती देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ का सम्मान उनकी पहली प्राथमिकता है।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, शहर अध्यक्ष दिनेश गौड़, ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह रावत, दिनेश चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना नौटियाल, अनु जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोज मिनान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष राणा सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

हादसे:दो अलग – अलग हादसों में एक की मौत,एक महिला घायल

admin

डीएम डॉ० मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिला योजना की मदों में स्वीकृत धनराशि का खर्च के ब्यौरे की समीक्षा बैठक

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:- मौसा का रिश्ता हुआ तार तार, विवाहिता बेटी का अपहरण,पुलिस से नाराज परिजन पहुँचे एस डी एम कार्यालय, दिया धरना,पढ़े पूरी खबर……..

admin

You cannot copy content of this page