Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राड़ी बौख टिब्बे के नीचे से लापता भेड़पालक से सनसनी, गुलदार के निवाले की दो भेड़ के शव बरामद,खोजबीन जारी, परिजनो के रो रो के बुरा हाल.पढ़े पूरी खबर……

बड़कोट।
मोरी ब्लॉक के भितरी गाँव निवासी भेड़ पालक का राड़ी के जंगलों से लापता होने का मामला सामने आया है जबकि दो भेड़ के अंश गुलदार द्वारा खाये जाने के मिले है।
मालूम हो कि 13 अप्रैल को यमुनाघाटी के राड़ी के जंगल में भेड़ पालक नजी सिंह दो भेड़ के साथ लापता हो गए ,रात्रि को अन्य भेड़ बकरियों के पास नजी सिंह पुत्र ठडाणु सिंह उम्र 60 वर्ष व दो भेड़ के न पहुँचने पर अन्य साथियों में हड़कंप मच गया । भेड़पालक के साथियों ने इसकी सूचना परिजनों के साथ बड़कोट पुलिस को दी ।लेकिन घटना के एक सप्ताह होने के बाद भी भेड़ पालक का पता नही चल पाया है । गाँव मे परिजनों के रो रो के बुरे हाल हो रखे है।भेड़ पालक जनी सिंह के साथी रामपाल ने बताया कि एक भेड़ व उसका बच्चा जंगल में पीछे छूट गए थे जिन्हे लापता नजी सिंह ला रहे थे । लेकिन रात्रि को न तो भेड़ पालक नजी सिंह पहुंचे और न ही भेड़े पहुंची । उसी रात पूरे रास्ते भर देखा लेकिन पता नही चला ,उसके बाद ग्रामीणों द्वारा भी खोजा जा रहा है। इधर लापता नजी सिंह के पुत्र मुरकी सिंह ,भतीजा रामचन्द्र ,ज्वाई ब्रजेश सिंह सहित गाँव के अनुपराज कुँवर,प्रमोद सिंह,रामपाल,शिवराज आदि का कहना है कि ग्रामीणों के द्वारा लगातार जंगल के हर हिस्से को खोजा गया लेकिन भेड़ पालक का पता नही चल पाया है। वही अपर यमुना वन प्रभाग के कर्मचारी, एस डी आर एफ के जवान लगातार खोजबीन में जुटे हुए । थाना प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा का कहना है कि उक्त मामले की गुमशुदगी के साथ एस डी आर एफ और पुलिस के जवान खोजबीन में जुटे हुए है । हर संभव प्रयास जारी है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

बौद्धिक व मानसिक क्षमताओं को विकसित करते हैं बाल शोध मेले: किशोर उपाध्याय

admin

कार्रवाई।1लाख 80हजार की अवैध स्मैक के साथ एक गिरफ्तार.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

शहीद सम्मान यात्रा पहुँची बगासू गाँव, शहीद रायचन्द असवाल के घर से संग्रहित की गई मिट्टी… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page