Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

*चकराता महाविद्यालय का वार्षिक क्रीड़ा समारोह संपन्न,प्रतिमा और मुकेश बने कालेज चैंपियन*

देहरादून।

श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता देहरादून के दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ हो गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन में मिले अंकों के आधार पर प्रतिमा और मुकेश को चैंपियन ट्राफी से नवाजा गया। 400 मीटर दौड़ में बबीता व मुकेश प्रथम रहे।लंबी कूद में नीरो व उदय वर्मा ने बाजी मारी।हेमर थ्रो का खिताब महिमा व अभिषेक ने अपने नाम किया।ऊंची कूद में प्रतिमा व उदय वर्मा और कैरम में मुकेश व मनीषा पहले स्थान रहे।क्रीड़ा प्रभारी डा.नरेश चौहान ने कहा कि जौनसार बावर के इस दूरस्थ क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।अवसर मिलने पर विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन करते हैं। प्रभारी प्राचार्य डा.सुनील कुमार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।।इस मौके पर डा.अरविंद वर्मा,डा.कुलदीप चौधरी,डा.संजीव शर्मा,डा.सीमा पुंडीर, डा. जितेंद्र दिवाकर,डा.सुमेर चंद, अंकुर शर्मा,अंजली देवी,रोशन बख्श, मौहम्मद शफीक, अर्जुन सिंह व विनोद जोशी सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

श्रधांजलि :अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए चमोली पुलिस के जाबांज उपनिरीक्षक प्रदीप रावत को दी गई श्रधांजलि

Jp Bahuguna

यमुना घाटी के धारी-कफनौल में बिजली उपभोक्ताओं के लिए शिविर कल -6 को सरनौल और 8 जून को गुंदियाटगांव में पुरोला क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए शिविर, -बिजली के खराब मीटर, ज्यादा बिल आने की शिविर में दर्ज करें शिकायत… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:सरिता रौनटा व दिवाकर पैन्यूली सहित 18 शिक्षकों को मिलेगा प्रतिष्ठित शैलेश मटियानी पुरुस्कार

admin

You cannot copy content of this page