Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट नगर में श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा पर होगा अखडं रामायण और 108हनुमान चालीसा का पाठ।

बड़कोट/ अरविन्द थपलियाल।राम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर समूचे भारत में उत्साह का माहोल है और देश के कोने कोने में विभिन्न प्रकार के पुजा पाठ और झांकीया निकलने की तैयारी में भक्त हैं। बड़कोट नगर में 21जनवरी को 11बजे चंदेश्वर मंदिर अंखड रामायण और 108हनुमान चालीसा का पाठ भी होना है। व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत ने बताया कि आप सभी सनातनी भाई बहनों को बड़े हर्ष के साथ अवगत किया जा रहा हैं कि 21जनवरी को 11 बजे से बड़कोट नगर के चंदेश्वर मंदिर में अखंड रामायण और 108 हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा तथा 21 तारीख को 10बजे कलश यात्रा बड़कोट पार्किंग से शुरू होगी और चंदेश्वर मंदिर तक जाएगी तथा 22 तारीख को रामलीला ग्राउंड बड़कोट से और पुरानी तहसील तक शोभायात्रा राम लक्ष्मण सीता माता की झांकी के साथ निकलेगी जिसमें आप सभी भाई बहन बढ़-चढ़कर सहयोग करें और शोभा यात्रा को दिव्य भव्य बनाने में अधिक से अधिक लोग शामिल हो और पुण्य के भागीदार बने ।।

Related posts

हरेला संस्कृति से जुड़ने और पर्यावरण संरक्षण का है पर्व : डीएम

Arvind Thapliyal

आस्था।भागवत कथा श्रवण से मनुष्य सदमार्ग की ओर अग्रसर होता है : डाॅ. दुर्गेश आचार्य…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

भटवाड़ी में तहसील दिवस जन समस्याओं को लेकर पंहुचे फरियादी… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page