Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव टिहरी राजनीति राज्य उत्तराखंड

कांग्रेस ने नियुक्त किए डिजिटल सदस्यता अभियान के प्रभारी

 

टिहरी गढ़वाल 

अमित नौटियाल

 

उत्तराखंड कांग्रेस ने डिजिटल सदस्यता अभियान को बढ़ाने और संगठनात्मक चुनाव को देखते हुए जिलों और शहर इकाई में डिजीटल सदस्यता अभियान प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस गणेश गोदियाल ने कांग्रेस को मजबूत कर रहे नैनबाग निवासी जोत सिंह रावत को टिहरी जिले से कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया है। जोत सिंह रावत को डिजिटल सदस्यता आभियान के प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस ने हर्ष जताया है। टिहरी जिले के नवनियुक्त डिजिटल सदस्यता आभियान के प्रभारी एवं कांग्रेस प्रदेश महासचिव जोत सिंह रावत ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो मुझ पर विश्वास जताया है उस पर में खरा उतरने का पूरा प्रयास करुंगा। कहा कि कांग्रेस प्रदेश में डिजिटल सदस्यता अभियान को ओर तेजी से चलाएगी। इसके साथ जोत सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदस्यता अभियान को लेकर जो लक्ष्य दे रखा है वह पूरा करने की कोशिश करेंगे। डिजिटल सदस्यता अभियान के प्रभारी जोत सिंह रावत ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल माध्यम बहुत ही महत्वपूर्ण हो गया है। कांग्रेस ने पहले भी डिजिटल माध्यम से कई लोगों को जोड़ा है। इसके साथ डिजिटल सदस्यता अभियान में ओर तेजी लाने को कांग्रेस ने इस अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत कई लोगों को और जोड़ा जाएगा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस जनों से अपील की है कि डिजिटल सदस्य अभियान में अधिक से अधिक लोग जुड़े, जिससे कांग्रेस को और अधिक मजबूती मिल सके।

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:आवासीय भवन में लगी आग, घरेलू सामान जलकर खाक

admin

गंगा विश्व धरोहर मंच के तत्वावधान में अस्सी गंगा घाटी के कफलौं में हुआ संगोष्ठी का आयोजन

admin

उत्तरकाशी:सी ओ बडकोट ने नौगांव में आयोजित गोष्ठी में युवाओं को किया नशे के प्रति जागरूक

admin

You cannot copy content of this page