Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून धर्म बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, नितिन गडकरी को वीडियो के माध्यम से सुनें……..

 

देहरादून से अमित नौटियाल

 

उत्तराखंड में भाजपा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को अपना दृष्टि पत्र जारी कर दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसका विमोचन किया। दृष्टिपत्र में भाजपा ने खासकर युवाओं, महिलाओं और किसानों पर फोकस कर किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। हालांकि मौसम खराब होने से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर पाए, वह अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा से वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र के जरिए हर वर्ग के लोगों को साधने की कोशिश की है। खासकर महिलाओं एवं युवाओं के कल्याण के लिए कई लुभावनी घोषणाएं की गई है. साथ ही राज्य के विकास का भी विजन भी दृष्टि पत्र में समाहित है।

1- 6000 रुपए किसानों को एक्स्ट्रा देगी बीजेपी,किसानों के कल्याण के लिए है ये योजना

2- हरिद्वार को योग की राजधानी बनाने का मिशन को आगे बढ़ाएंगे

7- लोगों ने जिलास्तर पर भी बात चीत की और उन पेटियों को कमेटी को सौंपा

3- बीपीएल परिवार की महिलाओं को 2000 रुपए एक्स्ट्रा मिलेंगे।

4- साथ ही गरीब महिलाओं को साल में 3 सिलेंडर फ्री मिलेंगे

5- मानस मंदिर योजना के तहत कुमाऊं के मंदिरों को सुधारा जाएगा।

6- महिलाओं के लिए गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर करने के लिए भी योजनाएं है

12- साथ ही अगर बच्चा पढ़ता है तो 1 हजार रुपए एक्स्ट्रा मिलेंगे

13- 3500 गांवों को कृषि गांवों में बढ़ने के लिए हमने प्रयास किया है

लव जिहाद कानून को और कठोर किया जाएग। इसके साथ ही महिला थानों की संख्या को दोगुना करते हुए 100 महिला पेट्रोलिंग कारों की शुरुआत की जाएगी। उधमसिंह नगर और हरिद्वार में तीन नई सशस्त्र पुलिस बटालियन बनाई जाएंगी।

युवाओं के रोजगार के लिए 50 हजार सरकारी नौकरियां होंगी। 24 हजार नौकरियां तुरंत दी जाएंगी। युवाओं के लिए मॉडल करियर सेंटर खोले जाएंगे। ऑनलाइन आधुनिकीकरण रोजगार कार्यालय के माध्यम से युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। IAS, IPS, IFS अधिकारी, विशेषज्ञों द्वारा प्रतियोगी परीक्षार्थियों को प्रशिक्षण और सलाह दी जाएगी। राज्य भर में समर्पित सैनिक प्रशिक्षण स्टेडियम खोले जाएंगे।निर्धन परिवारों की महिला मुखियाओं को हर महीने 500 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। प्रमुख औद्योगिक शहरों में कार्यरत महिलां के लिए 10 नए महिला आवास बनाए जाएंगे। राज्य भर में महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए 500 करोड़ का विशेष कोष बनाया जाएगा। अपने दृष्टि पत्र में स्मार्ट विलेज कार्यक्रम बनाया है.। राज्य के सभी गांवों को विकसित करने के लिए बीजेपी मिशन चलाएगी। 2025 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए कम से कम एक एटीएम स्थापित किया जाएगा। हर ग्राम पंचायत में सुसज्जित सामुदायिक और मनोरंजन केंद्र खोले जाएंगे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

राज्य में पहली बार होगी परीक्षाफल सुधार परीक्षा,प्रदेशभर के 96 केन्द्रों पर 7 से 12 अगस्त तक होगी परीक्षा

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:डीएम ने यमुनोत्री धाम में समस्त निर्माण कार्यों को 15 दिसम्बर तक पूरा करने के कार्यदायी संस्थाओं को दिए निर्देश

admin

नौगांव अस्पताल से प्रसूता को एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर,पुलिस प्रशासन ने तत्परता से संभाली व्यवस्था ,कहा कि है जाने खबर में….

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page