Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत के पक्ष में चिन्यालीसौड़ नगर में रोड शो कर जनसंपर्क किया, मांगे बीजेपी केदार के पक्ष में मत…….

उत्तरकाशी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तरकाशी के यमुनोत्री विधानसभा में चिन्यालीसौड़ नगर क्षेत्र चुनावी प्रचार की शुरुवात करने  पहुँचे। सबसे पहले सीएम धामी और विधायक केदार रावत ने मनकामेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने  यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत के पक्ष में चिन्यालीसौड़ नगर में रोड शो कर जनसंपर्क डोर टू डोर प्रचार किया। इसके पश्चात सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी की। जंहा बड़ी संख्या कई क्षेत्र के कई दिग्गज नेताओ ने भाजपा को सदस्यता ली।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मैं प्रदेश के सभी विधानसभाओं में चुनावी प्रचार के लिए जा रहा हूँ। आज मैं यमुनोत्री विधानसभा में आया हूं और यमुनोत्री विधानसभा की जनता बड़े उत्साह और मन से ऐसी सरकार चाहती हैं जो मोदी सरकार के साथ हो। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओ में उतसाह भी भरा।

सीएम पुष्कर धामी ने जल्द नाराज बीजेपी दावेदार को मनाने की बात कही है। उन्होंने कहा  यह सबसे बड़ी पार्टी है सब एक परिवार है। वंही दावेदार पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण भंडारी को पार्टी मनाने में कामयाब रही है। उन्होंने और नाराज दायित्व धारियों पर सवाल खड़े किए हैं।वंही सीएम के दौरे को लेकर यमनोत्री प्रत्याशी केदार रावत पूरी तरह अश्वस्त दिखे। विधायक केदार सिंह रावत ने कहा कि यमुनोत्री विधान सभा की जनता मन बना चुकी है , बीजेपी की सीट और सरकार राज्य  में आ रही है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्री से मुलाकात कर की चार नदियों में खनन अवधि बढ़ाने की अपील

admin

जनपद भ्रमण पर पंहुची विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडुडी़ चिन्यालीसौड़ सरस्वती शिशु मंदिर कार्यक्रम में किया प्रतिभाग छात्राओं को अच्छे और संस्कारवान बनने का दिया मंत्र… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

खरसाली में रिजॉर्ट निर्माण से जुड़े मजदूरों व ठेकेदारों ने लगाए बकाया भुगतान न करने के आरोप, तालाबंदी कर जताया विरोध और कार्रवाई की उठाई मांग… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page