Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:एक किलो सात सौ तीन ग्राम चरस के साथ एक महिला व एक पुरूष अभियुक्त को पुलिस व एसओजी टीम ने किया गिरफ्तार

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

 

विधानसभा चुनाव-2022 को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद में पी0के0 राय पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशानुसार अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु लगातार चलाए जा रहे चैकिंग अभियान व नशामुक्त उत्तरकाशी अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार के नेतृत्व में पुरोला पुलिस व एसओजी यमुनावैली की संयुक्त टीम द्वारा जाल बुनते हुये कल देर रात्रि को स्थान पुरोला पेट्रोल पम्प(जोकि पिछले कुछ समय से बन्द है) नौगांव रोड के पास से दो लोगों अचपाल सिंह को 402 ग्राम तथा अनारकली को 1.301 किग्रा अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से कुल 01 किलो 703 ग्राम अवैध चरस बरामद किया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पुरोला पर धारा – 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले मे अंग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी जुटाई जा रही है ।
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि ये लोग आस-पास के गांवों से माल इकट्ठा कर अच्छे मुनाफे के लिये उसे विकासनगर में जाकर बेचते हैं। कल भी ये लोग माल को विकासनगर ले जाने के लिये गाडी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने इनको विफल कर दिया।

विधानसभा चुनाव के दौरान अवैध मादक पदार्थों/शराब/शस्त्र की तस्करी व अन्य अवैध गतिविधियों की निगरानी हेतु उत्तरकाशी पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय है,अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नही जाएगा।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अचपाल सिंह पुत्र तिलक सिंह नि0 डोकरानी तह0 पुरोला, उत्तरकाशी, उम्र- 47 वर्ष ,श्रीमती अनारकली पत्नी स्व0 विशन दास नि0 डोकरानी उम्र- 45 वर्ष के रूप में हुई है।

बरामद माल 01 किलो 703 ग्राम अवैध चरस की बाजार कीमत करीब- 1,70,000 रु0 आंकी गई है।
गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में अशोक कुमार थानाध्यक्ष पुरोला / प्रभारी एसओजी यमुना वैली,उपनिरीक्षक मोहन कठैत- प्रभारी चौकी नौगांव,कानि0 कुंवर सिंह- थाना पुरोला,कानि0 मनोज सिंह- थाना पुरोला ,महिला कांस्टेबल शोहिला- थाना पुरोला,कानि0 अजय दत्त- SOG,कानि0 सुनील जयाड़ा- SOG,कानि0 अनिल तोमर- SOG ,कानि0 ओसाफ खान- SOG

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा उत्साहवर्धन हेतु टीम को 10,000 रु0/ का नगद पारितोषिक दिया गया।

Related posts

उत्तरकाशी:चिन्यालीसौड़ में आयोजित हुआ बहुउद्देश्यीय विधिक साक्षरता शिविर

admin

825 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार ,पुलिस की कार्यवाही से नशा माफियों में हड़कंप

admin

उत्तरकाशी जिले में संपर्क मार्गों की क्या स्थिति है यहां देखें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page