Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
पौड़ी राजनीति राज्य उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गडिगांव स्थित शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद ध्यान सिंह नेगी स्मृति द्वार का किया लोकार्पण

 

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गडिगांव स्थित शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद ध्यान सिंह नेगी स्मृति द्वार का किया लोकार्पण

विपक्ष के नेता आपसी झगड़ों में मशगूल, भाजपा सरकार कर रही विकास की श्रृंखला तैयार-महाराज

आंगनवाड़ी, सहायिका, आशा कार्यकत्री, महिला मंगल दल, को भी किया सम्मानित 

पाबौ (पौडी)- विपक्षी पार्टियों के नेता आपसी झगड़ों में लगे हैं और केन्द्र एवं राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक के बाद एक विकास कार्यों की लंबी श्रृंखला तैयार करने में लगी है। उक्त बात चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखण्ड पाबौ, गडिगांव स्थित शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद ध्यान सिंह नेगी स्मृति द्वार और राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज में अतिरिक्त कक्षों के लोकार्पण इण्टर कॉलेज के अवसर पर स्थानीय विधायक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कही।  प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक सतपाल महाराज ने शुक्रवार को चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखण्ड पाबौ, गडिगांव स्थित शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद ध्यान सिंह नेगी स्मृति द्वार और राजकीय इण्टरमीडियट कॉलेज में अतिरिक्त कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर गडिगांव, पाबौ स्थित राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री व क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी, सहायिका, आशा कार्यकत्री
एवं महिला मंगल दल, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, खण्ड विकास अधिकारी, स्वास्थ अधिकारी सहित अनेक लोगों को उपहार, प्रशस्ति पत्र देने के साथ-साथ उन्हें शॉल ओढाकर सम्मानित किया। उन्होने राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज, गडिगांव का नाम शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद ध्यान सिंह नेगी के नाम से किये जाने और विद्यालय में अन्य कार्यों के लिए 1 लाख की धनराशि दिये जाने की भी घोषणा की।

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस 

Related posts

Uttarkashi:गंगा को निर्मल बनाये रखने को नगर निकाय, संबंधित विभाग व संघठन करें सतत प्रयास :रुहेला

Jp Bahuguna

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री रेसकोर्स बन्नू स्कूल में आयोजित राम राग एक संध्या राम के नाम भजन संध्या में हुए शामिल।

Arvind Thapliyal

उच्च शिक्षा आपके द्वार अभियान के अंतर्गत कर्णप्रयाग नगर के छात्रों के मध्य अभिप्रेरण कार्यक्रम आयोजित…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page