Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
टिहरी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नैनबाग के अध्यक्ष बने दर्शन लाल नौटियाल 

 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नैनबाग के अध्यक्ष बने दर्शन लाल नौटियाल 

नवनियुक्त अध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार 

नैनबाग़ (अमित नौटियाल)- 2022 के विधानसभा चुनाव को फतह करने को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेसी नेता दर्शन लाल नौटियाल को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नैनबाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष दर्शन लाल नौटियाल ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि मुझे जो यह जिम्मेदारी दी है। इसका मैं  बखूबी से निर्वहन करूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मैं प्रयासरत रहूंगा और सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा। दर्शन लाल नौटियाल के नैनबाग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश महासचिव मनमोहन सिंह मल्ल, प्रदेश सचिव जोत सिंह रावत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ वीरेंद्र सिंह रावत समेत कांग्रेस ने उन्हें बधाई दी।

 

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस 

Related posts

बद्री केदार स्टोन क्रेशर पर 21,16,800/- का अर्थदण्ड अधिरोपित… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

टिहरी सांसद ने ली जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति(दिशा) की बैठक

admin

यमुनोत्री धाम में कपाट बंद होने से पहले खोला गया मां यमुना मंदिर का खजाना — इस वर्ष 6.45 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, मंदिर समिति की आय 50 लाख रुपये… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page