Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दहशतगर्द गुलदार पर अब तीसरी आंख की नजर, गस्त भी बढी।

सुरेश चंद रमोला

ब्रह्मखाल उतरकाशी

धरासू रेंज के अंतर्गत सिलक्यारा बडेथ व कल्याणी बीट मे वन विभाग ने स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुये दहशतगर्द गुलदार को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिये हैं। वन रेंज अधिकारी नागेन्दर सिंह रावत ने बह्मखाल जुणगा रोड पर बघेरे के चहलकदमी वाले स्थानो पर कैमरे लगवा दिये हैं। रावत ने बताया कि तीन स्थानो पर ये कैमरे लगा दिये गये है और मैनोल , जसपुर व ब्रह्मखाल मे वन दरोगाओं की निगरानी मे वनकर्मियों की अलग अलग टीमे बनाकर निगरानी के लिये रख दी है। ये टीमे रात दिन गस्त कर किसी भी अनहोनी को रोकने का प्रयास करेगे और यदि गुलदार की फोटो कैमरो मे ट्रेस होती है या बाघ के ठिकानो की लोकेशन का पता लगता है तो उस स्थान पर पिंजरा भी लगाया जायेगा और उसे पकडने का प्रयास किया जायेगा। गुलदार श्रेणी एक का प्राणी है और जब तक इसे आदमखोर घोषित नही किया जाता हम इसे मारने का प्रयास नही कर सकते। श्री रावत ने बताया कि लोग सावधानी बरते जिन स्थानो पर बघेरा दिखाई दिया है उन स्थानो न पर जांय। अफवाह भी न फैलाये और सतर्कता भी बरतें। बताते चलें कि पिछले कई दिनो से भंडारस्यू के ब्रह्मखाल तथा आसपास के गांवो मे गुलदार की दहसत है और इस गुलदार ने कुछ लोगो पर हमला भी किया है हालांकि वै सुरक्षित बच गये। वन विभाग की इस कार्यवाही से क्षेत्र के लोगो मे सकून दिख रहा है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

जनपद में कायम है शान्ति व्यवस्था चारधाम यात्रा सुचारू रूप से संचालित होने के साथ ही स्कूल-कॉलेज एवं बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले रहे और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में आज भी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा-163 के तहत धरना, प्रदर्शन, रैली, आंदोलन इत्यादि पर निषेधाज्ञा लागू रही। नगर में संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती करते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिसके चलते आज जिले भर में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है और जन-जीवन सामान्य :डीएम

Arvind Thapliyal

सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन :अंतराष्ट्रीय विशेषज्ञ भी काम शुरू करने से पहले बाबा बौखनाग के आगे हुए नतमस्तक

Jp Bahuguna

कर्णप्रयाग कालेज में 12 दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण में बताये सफल उद्यमी बनने के गुर.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page