Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम टिहरी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कार्यवाही:पुलिस ने दो लाख कीमत की 02.210 किलो अवैध चरस की तस्करी करते दो को किया गिरफ्तार

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
टिहरी

टिहरी पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब/ड्रग्स की तस्करी करने वाले नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है।
इसी क्रम में एसओजी टिहरी गढ़वाल एवं थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल व क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर के पर्यवेक्षण में मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अवैध चरस के दो तस्करों को 2.210 किग्रा0 अवैध चरस का परिवहन करते हुए मारुति जेन कार *वाहन संख्या UA-07-4014 के साथ थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत स्थित ब्रह्मानंद मोड़ के पास से रंगे-हाथ गिरफ्तार किया गया।

जिसके आधार पर थाना मुनिकीरेती पर अभियुक्तगण के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दीपक शर्मा पुत्र प्रभुदयाल शर्मा निवासी वार्ड नं0-09 कस्बा नरवाना, जिला जिंद, हरियाणा, उम्र- 28 वर्ष ।
व अंशुल बडोनी पुत्र आनन्द बडोनी निवासी ग्राम जाल, थाना चम्बा, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र- 29 वर्ष के रूप में हुई है।।

बरामद की की गई अवैध चरस 02.210 किलोग्राम की कीमत करीब ₹ 2,21,000/आंकी गई है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे
उ0नि0 विकाश शुक्ला, चौकी प्रभारी भद्रकाली, थाना मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल , हे0कानि0(प्रो0) योगेन्द्र चौहान, एसओजी शाखा, टिहरी गढ़वाल,आरक्षी नरेश राजवंशी, थाना मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल ,आरक्षी प्रलब चौहान, एसओजी शाखा, टिहरी गढ़वाल शामिल थे।

Related posts

देश की आन बान शान एवं गौरव का प्रतीक तिरंगे को जिस सम्मान के साथ देश और प्रदेश वासी अपने घरों में लगा रहें है,उसी सम्मान के साथ आजादी के जश्न के बाद 16 अगस्त को ससम्मान के साथ उतारकर सुरक्षित रखने की अपील की,पढ़े पूरी खबर…..

admin

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 5493 मामले आये आज सामने, मौत का आंकड़ा 100 से पार का सिलसिला जारी….पढ़े खबर

admin

भगवान की कथा सुनने से गंगा में स्नान करने जैसा पुण्य प्राप्त होता है: पंडित प्रेम सागर

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page