Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
धर्म

उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी.तिवारी ने भाजपा-कांग्रेस पर लगाया आरोप

उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी.तिवारी ने भाजपा-कांग्रेस पर लगाया आरोप

 

उत्तराखंड की जनता को भाजपा-कांग्रेस के खेल से सावधान रहने की जरूरत : तिवारी

 

हल्द्वानी-  उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने कहा है कि पिछले 21 वर्षों में उत्तराखंड के आम आदमी को कंगाल बना कर चुनाव से पहले कांग्रेस, भाजपा में आया राम गया राम का खेल शुरू हो गया है। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी.तिवारी ने यहां कहा उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधनों, ज़मीनों को पूंजीपतियों माफियाओं को लुटाने वाले राजनैतिक गिरोह राज्य की मूल अवधारणा और अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए सोची समझी साज़िश से हर बार ये खेल खेलते हैं, जिससे उत्तराखण्डियों को सावधान रहने की ज़रूरत है। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी.तिवारी ने कहा कि राज्य की अस्मिता ख़तरे में है खेती चौपट हो गई है बेरोजगारी,भ्रष्टाचार, महंगाई चरम पर है। मजदूर, किसान, सरकारी कर्मचारी सड़कों पर हैं पर सत्ता को पूंजीपतियों के हित में समर्थन रखने के लिए दिल्ली से चलने वाली राजनीति मिलीभगत से आया राम गया राम का खेल खेल रही है। उपपा अध्यक्ष ने कहा कि जिन लोगों ने सार्वजनिक व राजनीतिक जीवन को धंधा बना दिया है जो कपड़ों की तरह सिद्धांत व पार्टियां बना कर अपने निहित सत्ता स्वार्थ को पूरा कर रहे हैं वे जनता के हितों का भी सौदा ही करते आए हैं और आगे भी करेंगे।पर अफ़सोस है कि चाल चरित्र व चेहरे की वकालत करने वाली पार्टी भी इस दलदल में पूरी तरह धसी है।
उपपा अध्यक्ष ने कहा कि पांच साल तक स्वास्थ्य, शिक्षा, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार को भूलकर दारू मुर्गा व काले धन से बूथ बूथ का खेल खेलने वाले दलों से जनता को सावधान रहने की ज़रूरत है। तिवारी ने कहा हमें उम्मीद है कि उत्तराखंडी अस्मिता की रक्षा उपपा जैसी संघर्षशील, विचारशील पार्टी कर सकती है। जिसे मजबूत करना,समय देना, समय की मांग है।

 

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

उत्तरकाशी :शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद

Jp Bahuguna

उत्तराखंड चारधाम यात्रा:शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, दोपहर को बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

admin

चारधाम यात्रा:एसडीएम ने यमुनोत्री धाम के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

admin

You cannot copy content of this page