Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
COVID-19 अपडेट देहरादून बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

पर्यटन विभाग में पंजीकृत होटल, रैस्टोरेंट व होम स्टे के कार्मिकों को राहत राशि वितरित की जानी हुई शुरू

देहरादून।

पर्यटन क्षेत्र में घोषित कोविड राहत पैकेज के अंतर्गत पर्यटन विभाग में पंजीकृत होटल, रैस्टोरेंट व होम स्टे के कार्मिकों को राहत राशि वितरित की जानी शुरू हो गई है। राज्य सरकार द्वारा इन्हें 5 माह तक 2-2 हजार रूपये की राहत राशि डीबीटी द्वारा दी जाएगी। संबंधित होटल, रैस्टोरेंट व होम स्टे द्वारा पर्यटन विभाग के पोर्टल पर अपने जिन कार्मिकों के नाम अपलोड किये जाते हैं, पर्यटन विभाग द्वारा उनके खातों में अनुमन्य सहायता राशि ट्रांसफर की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 अगस्त तक राज्य में कुल 9398 लोगों के खातों में 3,66,3,580 रूपये की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। इनमें देहरादून जिले के 1333, उत्तरकाशी 552, हरिद्वार 472, टिहरी 1142, पौङी 328, रुद्रप्रयाग 681, अल्मोड़ा 446, बागेश्वर 230, पिथौरागढ़ 1084, चम्पावत 71, नैनीताल 2075, ऊधमसिंह नगर 403 और चमोली जिले के 581 पर्यटन में पंजीकृत होटल, रैस्टोरेंट व होम स्टे से जुड़े लोग शामिल हैं।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

लोकसभा चुनाव को लेकर विधानसभाओं में चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा: सत्येन्द्र राणा।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :शिकायत निवारण एवं जनता मिलन कार्यक्रम में दर्ज शिकायतों का हुआ मौके पर निस्तारण,डीएम ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Jp Bahuguna

निर्दलीय प्रत्याशी बाबी पंवार को युवाओं और स्थानीय जनता समर्थन अब राष्ट्रीय दलों की उड़ी नींद।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page