Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:रवांईघाटी पत्रकार संघ व एस यू डब्लू जे की बड़कोट में हुई सँयुक्त बैठक,कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
बड़कोट

आज यहाँ लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में रवाई घाटी पत्रकार संघ व suwj की सँयुक्त बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में तहसील व ब्लॉक स्तर के पत्रकारों को मान्यता देने, संघठन को मजबूत कर आगे बढ़ाने सहित पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में यह भी चर्चा हुई कि कोरोना काल में पत्रकारों के द्वारा जान जोखिम में डालकर अग्रणी रूप में कोरोना वारियर्स की भूमिका निभाने के लिए सभीको शुभकामनाएं दीं गई।बैठक में कोविड-19नियमों के तहत सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सभी सदस्यों ने suwj की नवीन जिला कार्यकारिणी उत्तरकाशी के गठन पर खुशी जाहिर करते हुए सभी कार्यकारिणी के नव नियुक्त सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं दी गई।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संघठन को मजबूत करने के लिए इस प्रकार की बैठकें आगामी समय में होती रहेंगी।इस अवसर पर बड़कोट से दिनेश रावत, सुनील थपलियाल, जय प्रकाश बहुगुणा, द्वारिका सेमवाल, भगवती रतुड़ी, ओंकार बहुगुणा, अनिल रावत, मदन पैन्यूली, नौगांव से तिलक रमोला, विजयपाल रावत, विनोद रावत बर्निगाड़ से कुंवर सिंह तोमर,व पुरोला से राधेकृष्ण उनियाल, सचिन नौटियाल, बलदेव भंडारी, वीरेंद्र चौहान,मोरी आराकोट क्षेत्र से राजेंद्र चौहान, हरीश चौहान आदि उपस्थित रहे।

Related posts

चारधाम यात्रा पर पंजीकरण को लेकर प्रशासन सख्त अधिकारियों को डीएम के जरूरी निर्देश और फर्जी पंजीकरण वालों की भी हो सही जांच… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

ब्रेकिंग। पुरोला के हुडो़ली के पास स्विफ्ट डिजायर अनियंत्रित होकर पलटी हादसे में चालक घायल।

Arvind Thapliyal

डामटा व्यापार मण्डल का हुआ शपथ ग्रहण समारोह विधायक और गणमान्य रहे साक्षी… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page