Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
पौड़ी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शहीद जवान मनदीप नेगी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि 

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शहीद जवान मनदीप नेगी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि 

पौड़ी गढ़वाल- मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शहीद जवान मनदीप नेगी के गांव सकनोली, सतपुली जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों से मिलकर उनको सांत्वना दी। उन्होंने कहा की शहीद मनदीप नेगी के परिवारजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि शहीद मनदीप सिंह नेगी के गांव की रोड का डामरीकरण किया जाएगा और इस मार्ग का नाम का शहीद मनदीप नेगी मार्ग रखा जाएगा। जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में मातृभूमि के प्रति अपना फर्ज निभाते हुए 11वीं गढ़वाल राइफल के सतपुली, पौड़ी गढ़वाल के मनदीप सिंह नेगी शहीद हो गए थे। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, जिलाधिकारी डॉ. विजय जोगदंडे, एसएसपी पी. रेणुका देवी, एवं सेना के अधिकारियों ने शहीद मनदीप सिंह नेगी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

टीम- यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

पुलिस कर्मी बने देवदूत, तेज लहरों के बीच फंसे बुजुर्ग को नदी में बहने से बचाया

admin

*चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने किए ये वायदे* पढ़े कांग्रेस कैंपेन थीम……

admin

कार्रवाई।धरासू पुलिस ने 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में निधि लिमिटेड कम्पनी के एमडी को किया गिरफ्तार…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page