Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
COVID-19 अपडेट उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

मीडिया कर्मियों के लिए वैक्सिनेशन की व्यवस्था अलग से , स्वास्थ्य महकमें को दिए निर्देश ,पढ़े पूरी खबर….

जय प्रकाश बहुगुणा ।

उत्तरकाशी
जनपद के सभी मीडिया कर्मियों को कल यानी 10 मई को गंगा घाटी के बालिका इंटर कालेज और यमुनाघाटी के सी एच सी नौगाँव में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी ।सूचना महानिदेशक और जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कल से वैक्सिनेशन कैम्प लगाया जायेगा । यह जानकारी स्टे्ट प्रेस क्लब के प्रदेश सचिव सुनील थपलियाल ने पत्रकार साथियों को दी।
उन्होंने बताया कि जनपद के पत्रकारों सहित राज्य के सभी पत्रकारों ने सरकार से मीडिया कर्मियों को फ्रंट लाइन वारियर्स के रूप में वैश्विक महामारी कोरोना काल मे काम करने में जुटे हुए है और सभी का वैक्सिनेशन होना जरूरी है। पूर्व में सी एम तीरथ सिंह रावत से मुलाकात करते हुए सभी मीडिया कर्मियों को वैक्सीन लगाए जाने के सी एम ने निर्देश भी दिए थे । परंतु स्वास्थ्य सचिव द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से अनुमति लेंने के चक्कर मे वैक्सिनेशन का काम खटाई में पड़ गया था , स्टे्ट प्रेस क्लब सहित पत्रकार संगठनों ने सी एम से पुनः आग्रह किया जिसके बाद सरकार ने सभी पत्रकारों को वैक्सीन लगाने के आदेश महानिदेशक सूचना को दिया और महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग ने सभी जनपदों में जिलाधिकारियों को पत्रकारों के वैक्सीन लगवाने के लिए कहा । जिलाधिकारी उत्तरकाशी मयूर दीक्षित ने स्वास्थ्य विभाग सहित उपजिलाधिकारियों को मीडिया कर्मियों के साथ तालमेल करते हुए वैक्सीन लगवाने के निर्देश दिए है । उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने सभी मीडिया कर्मियों को कोरोना से बचाव के लिए कोविड कीट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए और रविवार को कई पत्रकार साथियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड कीट उपलब्ध करवाई गई । इधर यमुनोत्री प्रेस क्लब ,स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जनर्लिस्ट एशोसिएशन और रवांई घाटी पत्रकार संघ से जुड़े पत्रकारों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत , सूचना महानिदेशक श्री चौहान और जिलाधिकारी श्री दीक्षित का आभार जताया। इस अवसर पर दिनेश रावत, ओंकार बहुगुणा, विजयपाल रावत, राधेकृष्ण उनियाल, तिलक चंद रमोला, द्वारिका सेमवाल, भगवती रतूड़ी, जय प्रकाश बहुगुणा,नितिन चौहान, मदन पैन्यूली, सचिन नौटियाल,वीरेंद्र चौहान, संदीप चौहान, विनोद रावत, उपेन्द्र सिंह, बलदेव सिंह भगत सिंह, राजेन्द्र सिंह चौहान, हरीश चौहान, संदीप चौहान,अनिल रावत,सचिन रावत, शांति टम्टा, सोबन सिंह आदि पत्रकारों नेे खुशी जाहिर करते हुए अलग से वैक्सिनेशन की व्यवस्था पर आभार जताया है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

रोवर रेंजर्स ईकाई के तीन दिवसीय प्रवेश परीक्षा शिविर का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न। पढ़े पुरी खबर……

Team Yamunotri Express

आप का बढ़ता कुनबा, रुद्रप्रयाग जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी हुए पार्टी में शामिल,कर्नल कोठियाल ने दिलाई सदस्यता

admin

केदारनाथ धाम को स्वर्णजड़ित बनाने का विरोध क्यों?,पढ़े पूरी खबर

admin

You cannot copy content of this page