Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

विभागीय अधिकारियों को चार धाम यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिये निर्देश

सुनील थपलियाल/जय प्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी
 यमुनोत्री पैदल मार्ग पर आपदा प्रभावित क्षेत्र भंडेली गाड़ में हो रहे निर्माण कार्यों का यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को चार धाम यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं ।
यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर भंडेली गाड़ में पहाड़ी दरकने से बीते साल पैदल मार्ग एवं ऋषि गंगा पर बना पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। जिस से यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर यातायात बाधित हो गया था। भंडेली गाड़ में इन दिनों बड़कोट लोनिवि द्वारा पैदल मार्ग का निर्माण तथा ऋषि गंगा पर पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा है। मंगलवार को यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने भंडेली गाड़ में हो रहे निर्माण कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने कहा है कि भंडेली गांड में बीते साल रॉक स्लाइडिंग के कारण जो पैदल मार्ग व पुल क्षतिग्रस्त हुआ था, उसके लिए तत्काल आपदा मद से प्रदेश सरकार द्वारा धनराशि मुहैया कराई गई और अब इस पर लगातार कार्य किया जा रहा है। जिससे पैदल मार्ग तैयार होने के बाद देश-विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए आवागमन सुगम हो सकेगा। उन्होंने इस मौके पर लोनिवि के अधिशासी अभियंता को यात्रा शुरू होने से पूर्व पुल निर्माण और पैदल मार्ग तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने सभी यात्रा व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि   राज्य व केंद्र के तहत  कोविड नियमों के अनुरूप यात्रा संचालित होगी।
वहीं इस मौके पर यमुनोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष/एसडीएम चतर सिंह चौहान ने कहा है कि यमुनोत्री मार्ग पर निर्माण कार्य गतिमान है तथा यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से पूर्व सभी यात्रा व्यवस्थाएं हैं दुरुस्त कर दी जाएगी। लोनिवि के अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर ने कहा है कि आपदा से क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग पर खडींजा बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है तथा अब सीसी का कार्य किया जाएगा, वही पुल निर्माण का कार्य 28-30 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा और 30 के बाद पुल पर ट्रैफिक शुरू कर दिया जाएगा।
टीम यमुनोत्री Express

Related posts

पत्रकार कल्याण कोष में राज्य सरकार ने दोगुना किया अंशदान, स्टेट प्रेस क्लब ने सीएम का जताया आभार… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

घोड़े-खच्चरों में इक्वाइन इंफ्लूएंजा संक्रमण से केदारनाथ में घोड़े-खच्चर बीमार होने खबर के उत्तरकाशी जिला प्रशासन भी अलर्ट यमुनोत्री क्षेत्र में इस तरह की बीमारी रोकने के लिए सिलाई बेंड में क्वारंटाइन सेंटर हो रही जांच……. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

नौ वर्षों के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बढ़ाया है देश का मान व सम्मान-रेखा आर्या

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page