Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राज्य उत्तराखंड

टूर ऑपरेटर व पर्यटन व्यवसायियों ने सीएम के सामने रखा प्रस्ताव,दिए सुझाव

दिनेश शास्त्री

देहरादून (यमुनोत्री एक्सप्रेस)।

उत्तराखंड टूर ऑपरेटर एसोसिएशन के साथ पर्यटन से जुड़ी अन्य कई संस्थाओं ने मंगलवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से देहरादून में उनके कार्यालय में पर्यटन की बेहतरी और आने वाली चार धाम यात्रा को सफल बनाये जाए के विषयों पर चर्चा की। यह बैठक कई संदर्भों में सार्थक रही।
सब संस्थाओं के तरफ से बिक्रम राणा ने साझा एजेंडा साकार के आगे रखा। जिसमे अनुरोध किया गया कि सरकार चारधाम यात्रा और आने वाले सीजन के लिए पॉजिटिव मेसेज मीडिया के माध्यम से दे। उन्होंने कहा कि वैक्सिनेशन सब फ्रंटलाइन वर्कर्स को शीघ्र दिया जाए, जिसमें ड्राइवर्स, गाइड्स, होटल वर्कर्स, धर्मशाला वर्कर्स, टूर ऑपरेटर, ट्रैवल एजेंट जो सीधे यात्री के संपर्क में आते हैं, उन्हें प्राथमिकता पर दिया जाए। जिससे आने वाला यात्री अपने को सुरक्षित पा सके। जिन लोगों को वैक्सिनेशन लग गया हो, उन्हें ट्रैवल करने में छूट दी जानी जाए। सरकार से यह भी मांग रखी की sop बनाने एवं टूरिज्म कि पॉलिसी बनाने में प्राइवेट स्टेक होल्डर्स की रायशुमारी ली जाए। उनके प्रतिनिधि भी इस प्रक्रिया का हिस्सा हो।
सरकार से यह भी अनुरोध किया गया कि आने वाले तीर्थ यात्री और पर्यटक की यात्रा सुखद और सुरक्षित हो, इसकी जिम्मेदारी सरकार सुनिश्चित करे। मुख्यमंत्री के संज्ञान में यह भी लाया गया कि स्टेट की sop आने के बाद अलग अलग डीएम अपनी अलग गाइडलाइंस जारी कर देते हैं, जो कि टूरिज्म के लिए नेगेटिव मेसेज देता है। इस पर रोक लगनी चाहिए। टैक्सी गाड़ियों के लिए 1 वर्ष की टैक्स में छूट देने की मांग भी सरकार के आगे रखी। मीटिंग में टूर ऑपरेटर एसोसिएशन से अध्यक्ष बिक्रम राणा, दीपक भल्ला, नवीन मोहन, अंजित, टैक्सी मैक्सी एसोसिशन से चंद्रकांत शर्मा, राफ्टिंग एसोसिएशन से विक्रम कोटियाल, देव पोखरियाल, प्रशांत मैठाणी, तपोवन होटल एसोसिएशन से रवि भंडारी, लीज होटल एसोसिएशन से मयंक शर्मा एवं अन्य कई मेंबर्स इस मीटिंग में शामिल हुए।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

खेल हमारे जीवन की उदासी, नीरसता को दूर करते हैं:-मुख्यमंत्री

admin

कर्नाटक के एक तीर्थयात्री की हाट अटैक से मौत , अभी तक यमुनोत्री धाम दर्शन को आये 24 श्रद्धालुओं की हो चुकी मौत,पढ़े पूरी खबर….

Team Yamunotri Express

जज्बे के आगे उम्र का कद पड़ा छोटा ,देहरादून में उत्तराखंड मास्टर एथलेटिक्स चैंपियन प्रतियोगिता में 70 वर्षीय एक्सआर्मी R.K. बडोनी का कब्जा ,क्षेत्र को है नाज़

admin

You cannot copy content of this page