Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राज्य उत्तराखंड

देश के नव निर्माण में आगे आये युवा: मनवीर चौहान

 

देहरादून। भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान् ने कह कि युवा राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आये और विकास में सहयोग दे।
महानगर देहरादून के भाजपा युवा मोर्चा के प्रेम नगर कांवली, जीएमएस मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत समारोह कार्यक्रम में श्री चौहान ने कहा कि किसी भी देश का भविष्य वंहा के युवाओं पर निर्भर करता है और आज भारत विश्व का सबसे युवा आबादी वाला युवा देश है। हमें अपने युवा साथियों की ऊर्जा को देश के हर क्षेत्र में विस्तार के साथ युवाओं की ऊर्जा का देश हित मे सदुपयोग हो सके की दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि आज विश्व में हमारे देश के युवाओं ने हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है।

श्री चौहान ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के साथ-साथ सबसे युवा पार्टी हैं । भाजपा युवाओं को देश के नवनिर्माण की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। भाजपा ने हरेक क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य किया है इसी के परिणाम स्वरूप लोकसभा व राज्यसभा सहित राज्यों की विधानसभाओं में भाजपा के सर्वाधिक युवा जनप्रतिनिधि हैं।

युवाओं के तरक्की के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, और खेलों इंडिया जैसे बहुआयामी प्रोग्राम चला रखे हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी देश की मजबूती युवाओं की राजनीतिक जागरूकता पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा भारत का लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है इसको मजबूत और आदर्श बनाए रखना प्रत्येक युवा का कर्तव्य है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के सयोंजक भाजपा के प्रदेश मंत्री श्री आदित्य चौहान ने कहा कि युवाओं की नव चेतना से ही राजनीति में सूचिता और आदर्श कायम कर सकते हैं । राजनीति में महान आदर्श सुचिता मजबूत करना ही भारतीय जनता पार्टी का हमेशा ध्येय रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं के अंदर राष्ट्र के प्रति पहाड़ जैसे ऊंची सोच का मजबूती से उनमें निरंतर संचार होते रहना चाहिए।

श्री आदित्य चौहान ने कहा कि मिशन 2022 के लिए युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 में जुटने का भी आह्वान किया।

कार्यक्रम में नवनियुक्त युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों का प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान ने उनका फूल मालाओं और शॉल ओढ़ाकर कर स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में महानगर युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता श्री आशीष रावत , जीएमएस मंडल अध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा
प्रेम नगर कावली मंडल अध्यक्ष श्री शुभम सिंह नेगी आदि भाजपा के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित रह

Related posts

जनपद सहित उपराड़ी गाँव मे महंत केशव गिरी महाराज संग श्रद्धालुओं ने वृंदावन की तर्ज पर धूमधाम से मनाई होली पर्व,पढ़े पूरी खबर

रोजगार।उत्तराखंड अधीनस्थ लोक सेवा आयोग ने पुलिस विभाग के इन पदों पर जारी किया विज्ञापन…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का प्रदेश अध्यक्ष ने किया लोकार्पण और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री रहे मौजूद… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page