Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

*उत्तराखंड में भारत नेट 2.0 प्रोजेक्ट को भारत सरकार से  मिली हरी झंडी*

अमित नौटियाल

देहरादून।

*उत्तराखंड में भारत नेट 2.0 प्रोजेक्ट को भारत सरकार से  मिली हरी झंडी*
*मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद से की मुलाक़ात*

उत्तराखंड में भारत नेट 2.0 प्रोजेक्ट को भारत सरकार की हरी झंडी मिल गयी है । इसके तहत उत्तराखंड के 12 हजार गाँव इन्टरनेट से जुडेंगे । वहीं मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद से मुलाक़ात की। वार्ता में चारधाम क्षेत्र की डिजिटल कनेक्टिविटी को मज़बूत बनाने पर सहमति बनी।  साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि बॉर्डर एरिया में इन्टरनेट कनेक्टिविटी के सुदृढ़ीकरण के लिये प्रोजेक्ट बनाया जाएगा।केन्द्रीय मंत्री से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में ‘इंडिया एंटरप्राइज आर्किटेक्चर’ परियोजना शीर्ष प्राथमिकता से लागू किये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने सैद्धांतिक रूप से स्वीकृत भारतनेट फेज-2 परियोजना के प्रशासनिक एंव वित्तीय अनुमोदन शीघ्र करने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के मार्गदर्शन और केन्द्र सरकार के महत्वपूर्ण सहयोग से उत्तराखण्ड में बङे पैमाने पर विकास कार्य हो रहे हैं।  उत्तराखंड की कठिन भौगोलिक, महत्वपूर्ण सामरिक स्थिति और आपदा के प्रति संवेदनशीलता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत नेट परियोजना की स्टेट-लेड माॅडल में समयबद्धता के साथ क्रियान्विति बहुत जरूरी है। परियोजना में अनावश्यक विलम्ब न हो, इसके लिए प्रशासनिक एंव वित्तीय अनुमोदन जल्द से जल्द दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘इंडिया एंटरप्राइज आर्किटेक्चर’ परियोजना मे उत्तराखण्ड को भी शामिल किया जाए ताकि कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे विभागों की कार्यप्रणाली को राज्यव्यापी कम्प्यूटरीकृत किया जा

ग  । कोरोना संकट से सीख लेते हुए ऐसा किया जाना बहुत आवश्यक है। वहीं केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को हरसम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

 

 

Related posts

बिरजा इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ में प्ले ग्रुप से कक्षा 12 तक पढ़ने वाले बच्चों की माताओं का एक सम्मेलन हुआ।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:सड़क निर्माण कार्य बाधित करने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने दिया धरना

admin

उत्साह।23जुन को होगा डांडा देवराणा पौराणिक और धार्मिक मेला तो आप आयें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page