Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री प्रेस क्लब की उम्दा पहल, अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट के साथ विकास कार्यो पर हुई चर्चा

जय प्रकाश बहुगुणा

बड़कोट
यमुनोत्री प्रेस क्लब ने नई परम्परा का आगाज करते हुए यमुनाघाटी के अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट करने के साथ विकास कार्यो पर बैठकर चर्चा का शुभारंभ किया । शुक्रवार को उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान और लोनिवि अधिशासी अभियंता संजय सिन्हा से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की गई ।
गौरतलब हो कि यमुनोत्री प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने नई परम्परा का शुभारंभ करते हुए उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट करते हुए नगर पालिका में सीवरेज और पार्किंग सहित नौगाँव के वार्ड नं 7 में पेयजलापूर्ति सुचारू न होने सहित कई मामलों को लेकर चर्चा की गई । जिस पर उपजिलाधिकारी श्री चौहान ने बताया कि नगर पालिका बड़कोट में सीवरेज और पार्किंग की आवश्यकता अधिक है इसके लिए नगर पालिका परिषद बड़कोट द्वारा शासन को पत्रावली भेजी हुई है । आबादी लगातार बढ़ रही है । इसके लिए पूर्व से तैयारी की आवश्यकता है । नगर पंचायत नौगांव के वार्ड 7 में पानी की किल्लत को लेकर काफी शिकायते मिली है ,इसके लिए उत्तराखंड पेयजल विभाग को निर्देशित किया गया है कि वार्ड नं 7 सहित सभी वार्डो में पेयजल आपूर्ति सुचारू की जाय । शिष्टाचार भेंट में अन्य कई विकास कार्यो को लेकर चर्चा की गई ।
इधर यमुनोत्री प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजय सिन्हा से भी शिष्टाचार भेंट करते हुए यमुनाघाटी की मोटर रोड़ को लेकर व यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग के निर्माण को लेकर चर्चा की । जिस पर ई ई श्री सिन्हा ने बताया कि गढ़ अंबेडकर हल्का मोटर मार्ग के चौड़ीकरण की स्वीकृति मिल गयी है पत्रावली का विभाग को इंतजार है।उन्होंने बताया कि यमुनोत्री पैदल मार्ग के भंडयालीगाड़ में भू स्खलन से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था , विभाग यात्रा शुरू होने से पहले पैदल मार्ग व पैदल ब्रिज का निर्माण कर लेगा ,उन्होंने बताया कि यमुनोत्री धाम का सौन्दर्यकरण होना है ।इसके लिए प्रसादम योजना के तहत धाम का जीर्णोद्धार व बाढ़ सुरक्षा के कार्य सहित मंदिर का सौंदर्यकरण किया जायेगा । उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का ध्यान रखा जायेगा।इस मौके पर संरक्षक दिनेश रावत, प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील थपलियाल,महामंत्री द्वारिका सेमवाल, कोषाध्यक्ष नितिन चौहान, विजयपाल रावत, भगवती रतूड़ी ,मदन पैन्यूली आदि पत्रकार मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

गड़बड़झाला।रिजॉर्ट मालिक ने काट डाले हरे पेड़, यमुना नदी तक बेरोकटोक बना डाली सड़क अफसर साधे हैं मौन, स्थानीय नागरिक दफ्तरों के काट रहे चक्कर.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर मेहरबान बिष्ट ने लिया सुदूरवर्ती मोरी और पुरोला में मतदान स्थलों का जायजा।

Arvind Thapliyal

निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार की माता ने मांगे वोट और उमड़ पड़ा समर्थकों का जनसैलाब।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page