Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

जय प्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

धरासू थाना पुलिस ने एक ब्यक्ति को दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में नशे,मादक द्रव्यों एवं ड्रग्स की बढती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व जनपद में अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी के पर्यवेक्षण मे मंगलवार को थाना धरासू पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान स्थान कल्याणी खाले के पास से एक व्यक्ति शांति लाल पुत्र सुरतू निवासी ग्राम हरेथी (नैड) थाना धरासू जनपद उत्तरकाशी उम्र 36 वर्ष को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना धरासू पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कानि0 -मोहन लाल
व कानि0- नीलम भारती शामिल थे।

Related posts

मंगसीर की बग्वाल : रवांई-जौनपुर-जौनसार में धूमधाम से मनाया गया पौराणिक देवलांग पर्व… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

चारधाम यात्रा के सुरक्षित एवं सकुशल संचालन के दृष्टिगत सीओ बडकोट ने सम्बन्धित विभागों के साथ की समन्वय गोष्ठी

admin

आस्था।पौराणिक भेड़ू का तमाशा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ पूर्व विधायक सजवाण सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान समेश्वर महाराज के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page