Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:नाबालिक से छेड़छाड़ के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

 

जय प्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि में एक महिला ने कोतवाली उत्तरकाशी पर आकर एक युवक के खिलाफ अपनी 17 वर्षीय नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी, जिस पर कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये नाबालिक से छेड़छाड़ करने वाले युवक अनुराग नेगी पुत्र भीमराज सिंह नेगी उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में म0उ0नि0 वन्दना नेगी- कोतवाली उत्तरकाशी,म0उ0नि0 मनीषा नेगी- कोतवाली उत्तरकाशी,कानि0 विजयपाल सिंह- कोतवाली उत्तरकाशी, कानि0 नरेन्द्र कुमार- कोतवाली उत्तरकाशी शामिल थे।

Related posts

अपने मायके में 400 धियाणियो( महिलाओं) ने करवाया शिव महापुराण का दिव्य एवम् भव्य आयोजन,पढ़े पूरी खबर,

Team Yamunotri Express

बड़कोट के युवा पर्वतारोही ने फतह कराया 7,120 मीटर ऊंचा माउंट त्रिशूल,यमुना घाटी के आशुतोष राणा ने पर्वतारोहण अभियान में निभाई अहम भूमिका, 20 जून को सफल हुआ शिखर आरोहण… पढ़ें खबर

Arvind Thapliyal

“न्याय सबके लिए”- DLSA ने लगाया बहुद्देशीय शिविर ,पहुँचे सैकड़ो फरियादी

admin

You cannot copy content of this page