Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून

देहरादून- ऋषिकेश का संपर्क टूटा 

देहरादून- ऋषिकेश का संपर्क टूटा 
रानीपोखरी- ऋषिकेश से देहरादून को जोड़ने वाले रानीपोखरी स्थित एयरपोर्ट के पास जाखन नदी का पुल अचानक टूट गया। घटना में चार वाहन नदी के बीच में फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही देहरादून के जिलाधिकारी मौके पर पहुंचने वाले हैं। पुल के टूटने से डोईवाला और ऋषिकेश की ओर लंबा वाहनों का जाम लग गया है। ऋषिकेश का संपर्क भी देहरादून से टूट गया है। पुलिस ने व्यवस्था को संभालते हुए देहरादून से आने वाले वाहनों को बाईपास रोड पर डायवर्ट किया है। अचानक पुल के टूटने से वाहनों को तो नुकसान पहुंचा है। लेकिन जान का नुकसान नहीं हुआ, यह गनीमत वाली बात है। बताया जा रहा है कि भारी बारिश होने की वजह से पुल का पिल्लर बैठ गया। जिसकी वजह से पुल टूटने की घटना हुई है।
टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

कपड़े के थैले हैं प्लास्टिक बैग्स का श्रेष्ठ विकल्प : प्रो.तलवाड़

admin

सीएम तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल बेबी रानी मोर्य को सौंपा अपना इस्तीफा

admin

राजनीति में तंत्र मंत्र कितने उपयोगी?,सच्चाई है तो एक्स सी.एम. पर वन्य जीव संरक्षण का हो मुकदमा दर्ज

admin

You cannot copy content of this page