Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देश विदेश देहरादून बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

*उत्तरकाशी स्थित जादूंग वैली को पर्यटकों के लिए खोलने पर हुई चर्चा**महाराज ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट*

 

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने बुधवार को देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर जनपद उत्तरकाशी स्थित जादूंग वैली को पर्यटकों लिए खोले जाने का अनुरोध किया।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने बुधवार को देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से उनके नई दिल्ली स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान श्री महाराज ने उनसे 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान सुरक्षा कारणों के चलते खाली कराए गए नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण उत्तरकाशी जनपद स्थित जादूंग गांव को पर्यटन की दृष्टि से खोलने का अनुरोध किया। रक्षा मंत्री ने श्री महाराज से कहा कि वह इस संबंध में शीघ्र प्रस्ताव बनाकर उन्हें दें। निश्चित रूप से इस पर विचार किया जाएगा।

पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण में सहयोग के लिए भी उनसे कहा। जिस पर उन्होंने उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से यह भी कहा कि डीआरडीओ के वैज्ञानिक ऐसे नकाब या हेलमेट बनाएं जिससे कि हवाई जहाज में हवा आने के स्थान से उनको जोड़ा जा सके। ऐसा करने से मास्क पहनने की आवश्यकता नहीं रहेगी। श्री महाराज के सुझाव पर रक्षा मंत्री ने कहा कि वह डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को निश्चित रूप से यह काम सौंपेंगे।

उत्तराखंड में सेना में भर्ती के विषय में चर्चा करते हुए श्री सतपाल महाराज ने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से कहा कि सेना में महिलाओं की भर्ती होनी चाहिए। इसके लिए देहरादून एवं हल्द्वानी में शीघ्र ही भर्ती कैंप आयोजित किए जाने चाहिए।

यमुनोत्री Express टीम

Related posts

उत्तरकाशी के सभी मण्डलों व बूथों पर धूमधाम से मनाया गया भाजपा का चवालिसवां स्थापना दिवस

admin

बधाई व शुभकामनायें :-चम्बा (टिहरी गढ़वाल) की बेटी ने मिसेज इंडिया इंक प्रतियोगिता के टॉप 25 में बनाई जगह

Jp Bahuguna

*उत्तराखंड में भारत नेट 2.0 प्रोजेक्ट को भारत सरकार से  मिली हरी झंडी*

admin

You cannot copy content of this page