Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:120 किलोग्राम अवैध सतवा जडी-बूटी के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

 

जय प्रकाश बहुगुणा
पुरोला/उत्तरकाशी

पुरोला थाना पुलिस ने दो व्यक्तियों को अबैध सतवा जड़ी बूटी के साथ गिरफ्तार किया है। मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा जनपद में किसी भी प्रकार के अवैध कार्य करने वालों के प्रति सख्त मुहिम छेड़ी हुई है जिसमें उनकी बेहतर पुलिसिंग के कारण वह लगातार सफल भी हो रहे है,साथ ही जनपद में अवैध तरीके के कारोबार करने वालों के प्रति अभियान चलाकर कार्रवाई करने हेतु सभी पुलिस उपाधीक्षकों एवं थाना प्रभारियों को समय-समय पर उचित दिशा-निर्देश दिये जाते है।
इसी क्रम में विगत सोमवार को अनुज क्षेत्राधिकारी बडकोट के पर्यवेक्षण एवं प्रदीप तोमर थानाध्यक्ष पुरोला की देखरेख व उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर नौटियाल चौकी प्रभारी डामटा के नेतृत्व में चौकी डामटा पुरोला पुलिस टीम द्वारा स्थान मातला बैण्ड के पास सदिंग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग अभियान चलाकार आने-जाने वाले वाहनों को चैक किया गया तो चैकिंग के दौरान वाहन सं0 UK16-TA-0574 (बुलेरो कैम्पर)को रोककर चैक किया गया (जिसमें 02 व्यक्ति सवार थे) तो वाहन उपरोक्त से 120 किग्रा0 प्रतिबन्धित सतवा जड़ी-बूटी बरामद की गई।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त दोनो व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबन्धित सतवा जडी-बूटी का परिवहन करने पर थाना पुरोला में वन अधिनियम की धारा 26/42/52 में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त में
1-इन्द्र सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम मैन्द्रत थाना त्यूनी जिला देहरादून उम्र 41 वर्ष
2-अठनर शाही पुत्र श्री भीम बहादूर शाही निवासी ग्राम कुलछो ओड़ा शेडा गाबिस थाना सनकोट जिला होमाला नेपाल उम्र-29 वर्ष।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में
उ0नि0 चन्द्रशेखर नौटियाल,
कानि0 रोशन तोमर,
कानि0 उपेन्द्र भण्डारी
कानि0 अर्जुन सिंह शामिल थे।

Related posts

एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य व शिक्षा और बाल विकास को दिया एक दिवसीय प्रशिक्षण.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

जनता को कांग्रेस के फैलाये दुष्प्रचार पर भरोसा नहीं: कौशिक

admin

गगनानी में पांच दिवसीय ‘कुंड की जातर’ बसन्त महोत्सव का भव्य शुभारम्भ, देव डोलियों व लोक संस्कृति ने बढ़ाई रौनक…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page