Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

चार ग्रामीणों पर जमीन को धोखे से बेचने पर हुआ मुकदमा दर्ज ,लिंक को क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

बड़कोट । तहसील क्षेत्रान्तर्गत बनाल पट्टी के करनाली गांव में काश्तकार की जमीन को धोखे से बेचने के आरोप में पुलिस ने पिता, पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल माह में बड़कोट तहसील की बनाल पट्टी के करनाली गांव निवासी किसान अरविंद सिंह ने एसपी उत्तरकाशी मणिकांत मिश्रा को पत्र भेजकर मामले की शिकायत की थी। एसपी ने सीओ बड़कोट अनुज आर्य को मामले की जांच सौंपी थी। सीओ अनुज आर्य ने बताया कि अरविंद सिंह की तहरीर और जांच के आधार पर  करनाली गांव के गजेंद्र सिंह, बिगराड़ी के उपेंद्र सिंह, विनोद सिंह और छतरी गांव के यशपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इनमें उपेंद्र सिंह व विनोद सिंह पिता, पुत्र हैं। गजेंद्र सिंह पीड़ित काश्तकार के साथ जमीन में सह खाताधारक था। इसका फायदा उठाते हुए उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर जमीन बेच दी। पीड़ित पक्ष लम्बे समय से जमीन धोखे से बेचने की शिकायत करते आ रहे थे ,आखिरकार पुलिस जांच में खुलासा होने के बाद बड़कोट थाने में धारा 420 आई पी सी  के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है ।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

आस्था । रूपनौल सौड़ के बुग्यालों में गूंजा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बटर फेस्टिवल में उमड़ा आस्था और संस्कृति का जनसैलाब…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बाबा बौखनाग राजकीय मेले को लेकर यमुना घाटी और गंगा घाटी में उत्साह का माहौल 11गते मंगसीर सेम नागराज की तर्ज पर होने वाले मेले को‌‌ लेकर श्रद्वालुओं में अपार श्रद्वा…पढें।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर :उत्तराखंड में बनेंगे 232 पीएम-श्री स्कूल,प्रथम चरण में केन्द्र सरकार ने स्वीकृत किये 142 विद्यालय:डॉ धन सिंह रावत

admin

You cannot copy content of this page