Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:गंगोत्री -यमुनोत्री राजमार्ग अवरुद्ध, बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त, बती गुल

 

जय प्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

देर रात से हो रही भारी बारिश के कारण जनपद में गंगोत्री-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जगह जगह अवरुद्ध हो गए हैं।कई लिंक मोटर मार्ग भी मलवा आने व गाड़ गदेरों के उफान से अवरुद्ध हैं।राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगह बन्द होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।इधर बड़कोट-चक्र गांव, उपराड़ी मोटर मार्ग के शुरुआती जगह पर नाली की ब्यवस्था न करने से विकास नगर बड़कोट राजमार्ग नाले में तब्दील हो गया है।जिससे सारा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है।पीएमजीएसवाई पुरोला की लापरवाही के कारण नगर पालिका परिषद बड़कोट के वार्ड नं सात के शरूखेत निवासीयों के घरों में पानी घुस रहा है।गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नेताला-हिना में अवरुद्ध है, जबकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग खरादी में भारी मलवा आने के कारण अवरुद्ध हो रखा है।देर रात से पूरे जनपद में बारिश जारी है।उधर मातली -बढ़ेति में भी मलवा आने से मकानों को नुकसान की सूचना है।देर रात से यमुना घाटी बिजली न होने के कारण अंधेरे में है।

Related posts

उत्तरकाशी:केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी लोग उठायें:मीनाक्षी रौंटा

admin

दौलतराम रवांल्टा राजकीय इंटर कालेज में एनसीसी का 77 वां स्थापना दिवस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया गया…. पढ़े

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:बड़कोट थाना पुलिस ने किया जुआ खेलते हुये सात व्यक्तियों को गिरफ्तार,नगदी बरामद

admin

You cannot copy content of this page