Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड रूद्रप्रयाग

कार्यसमिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश

 

मैं आपको चार्ज करने आया हूं: महाराज

कार्यसमिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश 

 

रुद्रप्रयाग- कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि वह कार्यकर्ताओं को चार्ज करने आये हैं। भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को गिले शिकवे भुलाकर पूरे मनोयोग के साथ प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का अनुरोध किया।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की मंगलवार को तिलवाड़ा स्थित लाटा बाबा गेस्ट हाउस में संपन्न बैठक में कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से बैटरी मोबाइल को चार्च करती है उसी प्रकार वह कार्यकर्ताओं को चार्ज करने आये हैं। उनके दुख दर्द को सुनने आये हैं। श्री महाराज ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आपकी बात को सुना जायेगा। कार्यकर्ताओं का काम भी होगा और उनका सम्मान भी होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भी वार्ता करवाई।जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कार्य समिति में बोलते हुए कहा कि हमने कोविड काल को देखते हुए सिंचाई विभाग में बड़े ठेकों को छोटा करके जहां एक ओर स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने की बड़ी शुरूआत की है तो वहीं बड़े ठेकेदारों का एकाधिकार भी समाप्त किया है। उन्होंने यह भी कहा कि सिंचाई विभाग की भांति लोक निर्माण विभाग में भी वह ठेकों को छोटा करने के अधिकारियों को आदेश दे चुके हैं। इतना ही नहीं श्री महाराज ने यह भी कहा कि वह इस प्रकार की व्यवस्था भी करने जा रहे हैं कि पूर्व अनुभव के बिना भी विभाग में स्थानीय बेरोजगारों को काम मिल सके।जिले के प्रभारी मंत्री श्री सतपाल महाराज ने भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में कहा कि हम कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निदान करेंगे और रोजगार की दृष्टि से स्थानीय लोगों को विभागों में छोटे-छोटे कार्य दिए जाएंगे।सतपाल महाराज ने जिला कार्यसमिति को संबोधित करते हुए राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत चौथे चरण में 15 लाख टन से अधिक का खाद्यान्न निशुल्क वितरित किया गया है। इस योजना से 80 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चौधरी ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रखते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता गाँव-गाँव, बूथ स्तर तक लोगों को योजनाओ की जानकारी देंगे और इनका लाभ लेंगे।जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपने उद्बोधन में सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। जिला प्रभारी अनिल शाही द्वारा वृत्त निवेदन एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारियां दी गई।

टीम- यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

अच्छी खबर: पुलिस की उम्दा पहल ,जाने खबर में ………

admin

बिना पुलिस सूचना 11 विदेशी नागरिकों को होटल में ठहराने पर होटल स्वामी पर मुकदमा दर्ज, बड़कोट पुलिस की सख्त कार्रवाई

Team Yamunotri Express

हमारा संविधान अनेकों विशेषताओं से भरा हुआ है। संविधान नागरिकों को अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाता है- सीएम धामी

admin

You cannot copy content of this page