Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पुलिस को मिली सफलता , 3.95ग्राम अवैध स्मैक और बेची गयी स्मैक की रकम के साथ एक युवक गिरफ्तार ,नगर वासियों की पुलिस से अभियान जारी रखने की अपील

बड़कोट।

यमुनाघाटी में युवाओं में नशे के प्रति बढती प्रवृति के कारण नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान  में बड़कोट में एक युवक से स्मैक और बेची गयी स्मैक की रकम बरामद की गई । नगर वासियों द्वारा पुलिस से अभियान जारी रखने की अपील की गयी ।

यमुनाघाटी क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक बडकोट के पर्यवेक्षण में बुधवार को थाना बडकोट पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान के दौरान स्थान निकट गढ़वाल मण्डल अतिथि विश्राम दोबाटा के पास अभियुक्त अमित रावत पुत्र श्री जयदेव सिंह रावत निवासी वार्ड नं0 02 नगर पालिका परिषद बडकोट थाना बडकोट उत्तरकाशी उम्र 30 वर्ष के कब्जे से 3.95 बाम अवैध स्मैक एवं अवैध स्मैक के विक्रय से प्राप्त 5020 रुपये बरामद हुये। बरामद माल के आधार पर थाना बडकोट में दिनांक 717/2021 को FIR NO. -55/2021 धारा 8/21 NDPS ACT बनाम अमित रावत उपरोक्त पंजीकृत किया गया। बरामद माल 3.95 ग्राम अवैध स्मैक और 5020 रुपये नगद बरामद माला स्मैक) की कीमत करीब 10000 रु० है । गिरफ्तारामान बरामद करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 बलवीर सिंह , कांस्टेबल बिरेन्द्र तोमर ,   दिनेश बाबू थाना बडकोट जनपद उत्तरकाशी आदि शामिल थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

बड़ा सवाल -सिलक्यारा सुंरग के ज़ख्मों पर मरहम लगाने से क्या भविष्य में नहीं होगी अनहोनी।

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री धाम में घोड़ा-खच्चर संचालकों को मिली राहत, मृत पशुओं के स्वामियों को वितरित किए गए बीमा चेक… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

नौनिहालों को जागरूक किया एवं यातायात नियमों की शपथ दिलाई।पढ़े पूरी खबर…….

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page